भारतीय टेबल टेनिस की स्टार खिलाड़ी मनिका बत्रा ने एशियन गेम्स 2026 के लिए घोषित महिला टीम में खुद को शामिल न किए जाने पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। मनिका को मुख्य टीम में जगह न देकर स्वस्तिका घोष के साथ केवल रिजर्व खिलाड़ी के रूप में रखा गया है, जिसके बाद उन्होंने चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
वर्ल्ड रैंकिंग और चयन का विवाद मनिका बत्रा वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (ITTF) की रैंकिंग में 51वें स्थान पर हैं और भारत की दूसरी सबसे बड़ी खिलाड़ी हैं। मनिका का कहना है कि वे वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप-50 से महज कुछ कदम की दूरी पर हैं, जिसे एक छोटी सी प्रक्रिया से सुधारा जा सकता है। उनकी मुख्य आपत्ति घरेलू टूर्नामेंट्स में अनुपस्थिति के कारण नेशनल रैंकिंग में पिछड़ने को लेकर है।
अतीत का हवाला देकर मांगा स्पष्टीकरण स्टार पैडलर ने चयन समिति से लिखित स्पष्टीकरण की मांग की है। मनिका ने पिछले एशियन गेम्स का उदाहरण देते हुए पूछा है कि जब पहले कुछ खिलाड़ियों को नेशनल और वर्ल्ड रैंकिंग में कमतर होने के बावजूद विशेष छूट दी गई थी, तो इस बार उनके साथ अलग व्यवहार क्यों किया गया? उन्होंने चयन के मानकों, वेटेज और ठोस दस्तावेजी सबूतों को सार्वजनिक करने की चुनौती दी है।
PM मोदी और खेल मंत्री से हस्तक्षेप की अपील इस पूरे मामले को लेकर मनिका ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, खेल मंत्री मनसुख मांडविया और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) को टैग करते हुए मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने इस पूरे चयन प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
TTFI का क्या है पक्ष? दूसरी ओर, टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) ने अपने फैसले का बचाव किया है। फेडरेशन के अनुसार, 2023 की नई नीति के तहत टीम का चयन हुआ है। इसमें 50 प्रतिशत वेटेज नेशनल रैंकिंग, 40 प्रतिशत वर्ल्ड रैंकिंग और 10 प्रतिशत चयन समिति के विवेक को दिया गया है। TTFI का दावा है कि उन्होंने केवल उन्हीं खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी है, जिनका प्रदर्शन लगातार और बेहतरीन रहा है।
I urge Hon’ble Prime Minister @narendramodi ji, our Sports Minister @mansukhmandviya ji and @WeAreTeamIndia to look into the matter 🙏🙏🙏 pic.twitter.com/VuyaBvTyKT
— Manika Batra (@manikabatra_TT) June 19, 2026
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में जश्न के बीच खूनी खेल: अंधाधुंध फायरिंग से दहला शहर
समुद्र में अग्निपरीक्षा : अमेरिकी हमले में ड्रग्स से भरी नाव के उड़े परखच्चे, देखें खौफनाक वीडियो
रांची RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला: आरोपी सैफ पुलिस मुठभेड़ में घायल, ISI कनेक्शन का बड़ा खुलासा
फ्रांस और भारत की दोस्ती अमर रहे : मैक्रों ने हिंदी में पीएम मोदी का किया स्वागत
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में गूंजीं गोलियां: जश्न के बीच मची भगदड़, एक घायल
ITR-3 फॉर्म हुआ जारी: बिजनेस और प्रोफेशन से जुड़ी आय वालों के लिए बड़ी अपडेट, जानें क्या है नया
हॉर्मुज से आई राहत की लहर: ईरान-अमेरिका डील के बाद तेल कीमतों में बड़ी गिरावट
दिल्ली: बाजार में लड़की से दरिंदगी का वीडियो वायरल, भीड़ के बीच हैवान की हुई जमकर धुनाई
ढाई लाख की शर्त हारे CEO नितिन कामत, फिर भी जमकर मना रहे जश्न: जानिए क्या है पूरा मामला
रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले आज दे रहे उपदेश: सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा प्रहार