भारतीय क्रिकेट का सबसे पुराना और चर्चित थप्पड़कांड एक बार फिर सुर्खियों में है। 18 साल पुराने इस विवाद को लेकर श्रीसंत ने हरभजन सिंह को सीधे तौर पर बॉक्सिंग रिंग में लड़ने का ओपन चैलेंज दे दिया है। श्रीसंत के इस बयान ने खेल जगत में हलचल मचा दी है।
बॉक्सिंग रिंग में दो-दो हाथ का चैलेंज एक इंटरव्यू के दौरान श्रीसंत ने हरभजन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा, अगर आपमें दम है, तो मेरे साथ रिंग में आइए। यह आपके लिए ओपन चैलेंज है। अगर आपको उस थप्पड़कांड से अब भी इतनी दिक्कत है या आप कुछ साबित करना चाहते हैं, तो कागज पर साइन कीजिए और रिंग में मिलिए। श्रीसंत ने कहा कि वह आत्म-सम्मान के साथ इस चुनौती का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन ने फिर खोल दिए पुराने जख्म श्रीसंत का कहना है कि उन्होंने हरभजन को माफ कर दिया था और वे जीवन में आगे बढ़ चुके थे। उन्हें लगा कि मामला खत्म हो गया है और वे हरभजन को अपना भाई मानते थे। लेकिन, हाल ही में एक विज्ञापन में थप्पड़कांड का मजाक उड़ाए जाने से श्रीसंत बेहद आहत हैं।
श्रीसंत के अनुसार, मैंने उन्हें भाई माना, लेकिन एक विज्ञापन के लिए उन्होंने अपने भाई को खो दिया। मुझे भी उस घटना पर कई विज्ञापनों के ऑफर मिले थे, लेकिन मैंने उन्हें ठुकरा दिया क्योंकि मैं अपने रिश्ते की इज्जत करता था। उन्होंने अपने फायदे के लिए उस दुखद घटना का इस्तेमाल किया, जो बेहद गलत है।
क्या था 2008 का थप्पड़कांड ? यह विवाद अप्रैल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन के दौरान हुआ था। मोहाली में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के मैच के बाद हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था। उस समय मैदान पर श्रीसंत को रोते हुए देखा गया था, जो भारतीय क्रिकेट की सबसे चर्चित घटनाओं में से एक बन गई थी।
इस घटना के बाद हरभजन सिंह पर आईपीएल के उस पूरे सीजन के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया था और उनकी मैच फीस भी काट ली गई थी। सालों बाद भी दोनों के बीच का यह कड़वा रिश्ता सुलझने के बजाय अब एक नई जंग की ओर बढ़ रहा है।
*Sreesanth s open challenge to Harbhajan for a ring fight 💀
— Kohlistic🔥 (@Kohlistic18) June 18, 2026
If you ve got the guts, Bhajji, step into the ring. Enough with the ads.. pic.twitter.com/VQV5f7E1La
कश्मीर हमारा, सिंधु संधि का दौर खत्म : UN में अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान को आईना दिखाया
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: संजय सिंह ने चंपत राय पर साधा निशाना, FIR की मांग
झारखंड राज्यसभा चुनाव: इंडी गठबंधन में छिड़ी महाभारत , हार के बाद कांग्रेस और सहयोगियों में तीखी तकरार
ईरान-अमेरिका समझौते पर जेडी वेंस की दो टूक: दुनिया के इकलौते दोस्त पर हमला करना बंद करो
E20 पेट्रोल और चींटियों का कनेक्शन: क्या वायरल दावे में है कोई सच्चाई? BPCL ने तोड़ी चुप्पी
अल्लू अर्जुन की बढ़ी मुश्किलें: पुष्पा 2 भगदड़ मामले में नामपल्ली कोर्ट का समन, 11वें आरोपी बने सुपरस्टार
रेलवे ट्रैक पर खड़ा हुआ सिरफिरा आशिक , ट्रेन के सामने जान जोखिम में डाल किया ऐसा काम
अलीपुर कोर्ट में पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास का घेराव, वकीलों ने लगाए चोर-चोर के नारे
राहुल गांधी का परशुराम अवतार : वाराणसी में गंगा किनारे हुआ दुग्धाभिषेक, समर्थकों ने की पीएम बनाने की प्रार्थना
हैवानियत की हदें पार: पत्नी के कपड़े फाड़े, मुंडन किया और पेशाब पिलाकर बनाया वीडियो