इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ड ब्रॉड ने अपनी अब तक की सबसे मजबूत टेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनी है। ब्रॉड ने उन खिलाड़ियों को इस टीम में जगह दी है, जिनके खिलाफ उन्होंने अपने करियर के दौरान मैदान पर कड़ी टक्कर ली है। हैरानी की बात यह है कि इस सूची में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम नहीं है।
कोहली पर जताया भरोसा ब्रॉड की इस ऑल-टाइम टीम में भारत से एकमात्र खिलाड़ी के रूप में विराट कोहली को शामिल किया गया है। ब्रॉड ने सचिन तेंदुलकर की जगह विराट कोहली को चुनकर हर किसी को चौंका दिया है। यह टीम विस्डन के लिए तैयार की गई है।
बल्लेबाजी क्रम का ताना-बाना ब्रॉड ने साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ और श्रीलंका के कुमार संगकारा को ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी है। संगकारा टीम में विकेटकीपर की भूमिका भी निभाएंगे। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान रिकी पोंटिंग को रखा गया है। मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली, स्टीव स्मिथ और जैक कैलिस जैसे दिग्गज शामिल हैं।
एकमात्र ऑलराउंडर और फिनिशर इस टीम में जैक कैलिस एकमात्र असली ऑलराउंडर के रूप में मौजूद हैं। वहीं, एबी डिविलियर्स को नंबर 7 पर रखा गया है, जो आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग का अतिरिक्त विकल्प भी देते हैं।
खतरनाक गेंदबाजी आक्रमण ब्रॉड ने अपनी गेंदबाजी लाइन-अप में पेस और स्पिन का बेहतरीन संतुलन रखा है। तेज गेंदबाजी की कमान मिचेल जॉनसन, डेल स्टेन और मिचेल स्टार्क जैसी धाकड़ तिकड़ी के हाथों में है। वहीं, स्पिन विभाग की जिम्मेदारी टेस्ट इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन को सौंपी गई है।
स्टुअर्ड ब्रॉड की बेस्ट टेस्ट एकादश: ग्रीम स्मिथ, कुमार संगकारा (विकेटकीपर), रिकी पोंटिंग, विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, जैक कैलिस, एबी डिविलियर्स, मिचेल जॉनसन, डेल स्टेन, मुथैया मुरलीधरन और मिचेल स्टार्क।
Stuart Broad had some tough decisions to make when picking his ultimate Test XI of cricketers he’s played against 👀
— Wisden (@WisdenCricket) June 18, 2026
Wisden 🤝 @ctshirts @StuartBroad8 #Cricket #CricketVideos #EnglandCricket pic.twitter.com/oFtXqEBjGn
मा इंटी बंगारम की रिलीज से पहले तिरुपति पहुंचीं सामंथा, मांगी भगवान बालाजी की आशीष
पेरिस में पीएम मोदी का इन्वेस्टमेंट रोडमैप : ग्लोबल दिग्गजों के साथ भविष्य की साझेदारी पर मंथन
चेहरे पर तेजाब, आंखों में अंधेरे का डर और फुटबॉल के मैदान पर इतिहास; योआन विसा की अग्निपरीक्षा की दास्तान
ढाई लाख की शर्त हारे CEO नितिन कामत, फिर भी जमकर मना रहे जश्न: जानिए क्या है पूरा मामला
मौत के मुंह से लौटा कुत्ता: तेज बहाव में बहने का वीडियो देख थम जाएंगी सांसें
एक पल की लापरवाही और जिंदगी दांव पर: वायरल वीडियो ने खोल दी रफ़्तार के शौकीनों की आंखें
भोपाल में मौत का तांडव: नौकरी छिनने से बौखलाया युवक हाई-टेंशन तारों पर चलने लगा
हेलमेट पर पुलिस को सबक : बच्चे के सवाल से घबराया वर्दीवाला, वीडियो वायरल
2.5 लाख की शर्त हारे जीरोधा CEO: कर्मचारी के फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन ने सबको किया हैरान
ईरान-अमेरिका समझौते पर जेडी वेंस की दो टूक: दुनिया के इकलौते दोस्त पर हमला करना बंद करो