फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार का दिन फुटबॉल इतिहास में दर्ज हो गया। ह्यूस्टन में खेले गए मुकाबले में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो ने पुर्तगाल जैसी मजबूत टीम को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया। कांगो के लिए यह गोल योआन विसा ने स्टॉपेज-टाइम में दागा। यह 1974 के बाद वर्ल्ड कप में वापसी कर रही कांगो टीम का पहला ऐतिहासिक गोल था।
चार साल पहले हुआ था भयानक हमला विसा की यह उपलब्धि किसी चमत्कार से कम नहीं है। अगस्त 2021 में, एक महिला प्रशंसक बनकर उनके घर आई और ऑटोग्राफ मांगने के बहाने उनके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। उस वक्त विसा का परिवार घर में ही मौजूद था। हमलावर महिला का मकसद विसा की बेटी का अपहरण करना भी था, जिसके लिए उसे बाद में 18 साल की सजा सुनाई गई।
मौत को छूकर वापस आए विसा अदालत में अपनी गवाही देते हुए विसा ने उस बुरे सपने को याद किया। उन्होंने बताया कि तेजाब गिरने के बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी और उनकी आंखों की रोशनी लगभग चली गई थी। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी आंखें बुरी तरह जल चुकी थीं। उन्हें लगातार सर्जरी करानी पड़ी और अब उन्हें पूरी जिंदगी आंखों में ड्रॉप डालना होगा। विसा आज भी तेज आवाज सुनकर घबरा जाते हैं।
हार न मानने की अद्भुत कहानी इस हमले ने उनके करियर को भी दांव पर लगा दिया था। उनका ब्रेंटफोर्ड ट्रांसफर छह महीने के लिए टल गया और वे ट्रेनिंग से दूर हो गए। हालांकि, विसा ने हार नहीं मानी। उन्होंने अपने चेहरे की कॉस्मेटिक सर्जरी कराने से साफ इनकार कर दिया, क्योंकि वे इसे अपने संघर्ष और पहचान का हिस्सा मानते हैं।
एलन शीयरर का साथ और इतिहास का गोल सितंबर 2021 में मैदान पर वापसी करने वाले विसा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। ब्रेंटफोर्ड में शानदार प्रदर्शन के बाद वे न्यूकैसल यूनाइटेड से जुड़े, जहां उन्होंने दिग्गज एलन शीयरर की प्रतिष्ठित ‘नंबर 9’ जर्सी संभाली। शीयरर के मोटिवेशनल मैसेज ने उनके आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी।
ह्यूस्टन में वही नंबर 9 जर्सी पहनकर जब विसा ने पुर्तगाल के खिलाफ हेडर से गोल किया, तो वह सिर्फ एक स्कोर नहीं था, बल्कि एक ऐसे खिलाड़ी की जीत थी जिसने तेजाब के घावों को अपनी ताकत बनाकर फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर इतिहास लिख दिया।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 कैसे देखें? फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सभी ग्रुप-स्टेज और नॉकआउट मैच भारतीय दर्शक Zee5 ऐप और वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं।
History for Congo DR! 🇨🇩
— FIFA (@FIFAcom) June 17, 2026
Yoane Wissa scores their first-ever @FIFAWorldCup goal 👏 pic.twitter.com/NWsXu8nFnU
स्नो लेपर्ड बनाम आवारा कुत्ते: जंगल में बदला पावर बैलेंस , वीडियो में दिखा रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर
काल के सामने ढाल बनी 12 साल की बेटी: दौड़ती कार के आगे कूदकर बचाई मां और भाई की जान
मैदान पर थॉमस ट्यूशेल का फूटा गुस्सा: फोटोग्राफर्स की हरकत पर खोया आपा, वीडियो वायरल
प्रिय मित्र नरेंद्र : पीएम मोदी के लिए हिंदी में बोले फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों, दोस्ती की नई मिसाल
नोट गिनने का देसी जुगाड़ वायरल: क्या यह वाकई काम का है या सिर्फ समय की बर्बादी?
इतिहास रचने वाली टोरी पेन्सो: पुरुषों के फीफा वर्ल्ड कप में बनीं लेडी रेफरी
शाहरुख खान का बड़ा दिल: देऊळ बंद 2 का बिल किया माफ, फिल्म की सफलता के पीछे की अनकही कहानी
अयोध्या दौरे पर योगी का एक्शन प्लान : चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय से बनाई दूरी
पेरिस में पीएम मोदी ने खोली नए भारत की सच्चाई, बोले- यह मेरी वजह से नहीं, बल्कि...
US-Iran ceasefire: मोजतबा खामेनेई का ट्रंप पर तंज, बोले- बेताबी में हुए दस्तखत