फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फुटबॉल के मैदान पर एक नया इतिहास लिखा गया है। अटलांटा में चेकिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में जब खिलाड़ी मैदान पर उतरे, तो दुनिया की नजरें रेफरी पर टिकी थीं। इस मैच में रेफरी की भूमिका निभाने वाली टोरी पेन्सो (Tori Penso) पुरुषों के फीफा वर्ल्ड कप में रेफरी बनने वाली दूसरी महिला बन गई हैं।
फ्रांसीसी रेफरी स्टेफनी फ्रैपार्ट के नक्शेकदम पर टोरी पेन्सो से पहले, साल 2022 के कतर वर्ल्ड कप में फ्रांस की स्टेफनी फ्रैपार्ट ने जर्मनी और कोस्टा रिका के मैच में मुख्य रेफरी की जिम्मेदारी संभालकर यह उपलब्धि हासिल की थी। अब 39 वर्षीय पेन्सो ने उसी विरासत को आगे बढ़ाया है। पेन्सो 2021 से फीफा की आधिकारिक रेफरी हैं और 2023 में स्पेन और इंग्लैंड के बीच हुए फीफा महिला वर्ल्ड कप फाइनल में भी रेफरी की भूमिका निभा चुकी हैं।
मैदान पर पेन्सो का अंदाज पेन्सो को बहुत सख्त रेफरी नहीं माना जाता है। अपने करियर के 109 मैचों में उन्होंने 423 येलो कार्ड और महज 4 रेड कार्ड दिखाए हैं। पिछले सीजन में मेजर लीग सॉकर (MLS) के 9 मैचों में उन्होंने औसतन प्रति मैच चार येलो कार्ड दिखाए। उनका रेफरी करियर 14 साल की उम्र में शुरू हुआ था, जब उन्होंने पॉकेट मनी के लिए रेफरी बनना चुना था। बाद में उन्होंने डिजिटल मार्केटिंग की पढ़ाई की और करियर के तौर पर भी इसे अपनाया।
इतिहास की पहली ऑल-फीमेल टीम यह मैच न केवल पेन्सो के लिए, बल्कि फुटबॉल जगत के लिए भी खास रहा। इतिहास में पहली बार, किसी पुरुष वर्ल्ड कप मैच का संचालन पूरी तरह से महिला रेफरी टीम द्वारा किया गया। टोरी पेन्सो के साथ असिस्टेंट रेफरी के तौर पर ब्रुक मेयो और कैथरीन नेस्बिट ने जिम्मेदारी संभाली।
बता दें कि ब्रुक मेयो इस टूर्नामेंट की पहली LGBTQIAPN+ रेफरी भी हैं। यह कदम खेलों की दुनिया में समावेशिता और महिला सशक्तिकरण की एक बड़ी मिसाल के रूप में देखा जा रहा है। 2020 में MLS मैच में रेफरी बनने वाली पहली महिला बनने से लेकर आज फीफा वर्ल्ड कप के मंच तक, पेन्सो का सफर कई उभरती हुई खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है।
𝙏𝙤𝙧𝙞 𝙋𝙚𝙣𝙨𝙤 𝙍𝙚𝙘𝙚𝙞𝙫𝙚𝙨 𝘾𝙪𝙨𝙩𝙤𝙢 𝘼𝙙𝙞𝙙𝙖𝙨 𝙍𝙚𝙛𝙚𝙧𝙚𝙚 𝙆𝙞𝙩 𝙒𝙞𝙩𝙝 𝙐𝙎 𝙉𝙖𝙩𝙞𝙤𝙣𝙖𝙡 𝘾𝙤𝙡𝙤𝙧𝙨
— Footy Headlines (@Footy_Headlines) June 18, 2026
A special Adidas referee kit has been created for American official Tori Penso, featuring the brand s iconic three stripes customized in the United… pic.twitter.com/Q166NO2zdQ
वर्साय पैलेस: जहाँ ट्रंप ने ईरान से की शांति डील , वहीं से शुरू हुई थी हिटलर की खूनी तानाशाही
बीमार फैन को देख छलके पवन कल्याण के आंसू, इलाज के लिए दिए 1 लाख रुपये
मॉस्को दहला, रिफाइनरी पर ड्रोन हमला: पुतिन के गढ़ में यूक्रेन की बड़ी स्ट्राइक
शेविंग के बाद बेटे का नया लुक देख भड़के पिता, वीडियो देख इंटरनेट पर छिड़ी बहस
ईरान के परमाणु भंडार का क्या होगा? अमेरिका के साथ हुई महा-डील के पीछे छिपा है खतरनाक सच
बिहार की बेटी का महा-कारनामा: 15 साल की अक्षरा गुप्ता ने जड़ा नाबाद तिहरा शतक, क्रिकेट जगत में मचाई खलबली
सपा का कोई सांसद नहीं टूटेगा, राजभर को कोई गंभीरता से नहीं लेता : शिवपाल यादव का पलटवार
भारत हमारा बड़ा भाई : फिलिस्तीन का बड़ा बयान, पीएम मोदी की कूटनीति की तारीफ
RSS का 100 साल का सफर और रजिस्ट्रेशन का विवाद: क्या कानून तोड़ रहा है संघ?
वायरल वीडियो: ट्रेन के इंजन से बोरी में डीजल भरते शख्स का वीडियो हुआ वायरल, मची खलबली