भागलपुर: बिहार की युवा बैटर अक्षरा गुप्ता ने महिला घरेलू क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। BCA महिला U-19 वन-डे ट्रॉफी के दौरान अक्षरा ने सैंडिस कंपाउंड ग्राउंड पर अपनी बल्लेबाजी से ऐसा तूफान खड़ा किया कि हर कोई देखता रह गया। मात्र 15 साल की उम्र में उन्होंने नाबाद 306 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली।
अक्षरा की यह पारी खेल के प्रति उनके जुनून को बयां करती है। उन्होंने महज 126 गेंदों का सामना किया और 242.86 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 306 रन बनाए। अपनी इस तूफानी पारी के दौरान उन्होंने 55 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के जड़े। उन्होंने महज 16 गेंदों में अर्धशतक और 34 गेंदों में शतक पूरा कर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का लोहा मनवाया। यह पारी महिला घरेलू क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बन गई है।
रक्सौल की रहने वाली अक्षरा का सफर बेहद प्रेरणादायक है। 8 साल की उम्र में पहली बार बल्ला थामने वाली इस खिलाड़ी ने बिना किसी औपचारिक अकादमी या कोच के अपने घर के पिछवाड़े में अभ्यास शुरू किया था। उनके चाचा ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और हर दिन पांच घंटे अभ्यास कराकर उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।
अक्षरा के पिता राज किशोर शाह रक्सौल में चिकन की दुकान चलाते हैं और मां रीना देवी गृहिणी हैं। संसाधनों की कमी के बावजूद, उनके माता-पिता ने उनके सपने को टूटने नहीं दिया। घर के बगीचे में नेट लगवाया और सुबह 5 बजे से उनकी ट्रेनिंग शुरू कराई। अक्षरा के भाई भी क्रिकेट से जुड़े हैं, जिससे उन्हें शुरुआती दौर में लड़कों के साथ खेलकर अपनी तकनीक निखारने का मौका मिला।
साल 2024 अक्षरा के करियर में मील का पत्थर साबित हुआ। ट्रायल के दौरान उनका चयन बिहार अंडर-19 टीम में हुआ और जल्द ही उन्हें टीम की कप्तानी सौंप दी गई। वह बीसीसीआई के चार प्रमुख फॉर्मेट में एक ही सीजन (2024-25) में खेलने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी भी बन चुकी हैं।
अक्षरा की इस पारी पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अक्षरा का प्रदर्शन युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। सेक्रेटरी ज़ियाउल अर्फ़िन ने भी इसे राज्य के क्रिकेट भविष्य के लिए एक शुभ संकेत बताया है। अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर अक्षरा अब बड़े मंच की ओर कदम बढ़ा रही हैं।
*HISTORIC TRIPLE CENTURY! बिहार की बेटी का महा-रिकॉर्ड! 👑🏏🔥
— Bihar Cricket Association (@BiharCricAssoc) June 18, 2026
BCA महिला U19 टूर्नामेंट में अक्षरा गुप्ता ने इतिहास रचते हुए नाबाद 306* रनों की अविश्वसनीय पारी खेली है! 🚀💥
📊 रिकॉर्ड्स की सुनामी:
⭐ 126 गेंद, 306* रन (स्ट्राइक रेट: 242.86)
⭐ 55 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के! pic.twitter.com/qw2QwgEoRM
लखनऊ-कानपुर के बीच दौड़ेगी रैपिड रेल: यूपी के 6 जिलों की बदलेगी तस्वीर, योगी सरकार का मेगा प्लान
भोजपुर एनकाउंटर: पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, 6 पुलिसकर्मी निलंबित, सड़क पर उतरा जनसैलाब
34 साल, कई टूट और खूनी संघर्ष: क्या फिर बिखरने वाली है समाजवादी पार्टी?
तुमको यूज करना है क्या? : टिकट नहीं मिला तो रिजर्व कोच के टॉयलेट में जा छिपे यात्री, वीडियो वायरल
सिराज के साथ यह नाइंसाफी है... मोहम्मद सिराज को टीम से बाहर करने पर भड़के आकाश चोपड़ा
मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना: राजस्थान में अब दिव्यांगों को मिलेगी फ्री स्कूटी, ऐसे करें आवेदन
संडे बनेगा सुपर संडे! भारत की अलग-अलग टीमें खेलेंगी 2 बड़े मुकाबले, एक में तो दांव पर होगी ट्रॉफी
अब नेटफ्लिक्स पर भी गूंजेगा धुरंधर 2 का जलवा, भारतीय दर्शकों के लिए रिलीज डेट हुई फिक्स
बिहार की वंडर गर्ल अक्षरा गुप्ता का धमाका: 126 गेंदों में ठोके नाबाद 306 रन, रचा इतिहास
क्या अब ब्राजील की जर्सी में खेलते दिखेंगे लियोनेल मेसी? राष्ट्रपति के बयान ने मचाई खलबली