जीरोधा के सीईओ नितिन कामथ अक्सर अपने बिजनेस फैसलों के लिए चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार वे एक हार को लेकर सुर्खियों में हैं। नितिन कामथ ने हाल ही में खुलासा किया कि वे अपने ही एक कर्मचारी से फिटनेस की एक बड़ी शर्त हार गए, लेकिन इस हार से उन्हें खुशी है।
क्या है मामला? जीरोधा में कंटेंट और मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट के तौर पर कार्यरत रोहित अग्रवाल ने एक साल के भीतर अपना वजन 30 किलो कम कर लिया है। इस शानदार उपलब्धि के कारण वे नितिन कामथ के साथ लगाई गई 2.5 लाख रुपये की फिटनेस शर्त जीत गए। खुद नितिन कामथ ने सोशल मीडिया पर इस हार को स्वीकार करते हुए रोहित की जमकर तारीफ की।
शर्त और लक्ष्य: 104 किलो से 74.5 किलो तक का सफर रोहित ने पिछले साल अप्रैल में 104 किलो वजन के साथ अपनी फिटनेस यात्रा शुरू की थी। जून में, उन्होंने अपने 15 साथियों के साथ एक हेल्थ चैलेंज लिया, जिसका लक्ष्य जनवरी तक 95 किलो से घटकर 75 किलो पहुंचना था। रोहित ने हार न मानते हुए 8 जनवरी तक अपना वजन 74.5 किलो तक पहुँचाकर लक्ष्य को पार कर लिया।
सिर्फ पैसा नहीं, सेहत है असली जीत रोहित का मानना है कि 2.5 लाख रुपये जीतना उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि नहीं है; असली जीत बेहतर स्वास्थ्य और आत्मविश्वास पाना है। रोहित ने बताया कि वजन घटाने के लिए उन्होंने अतीत में कई बार प्रयास किए थे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बार, कंपनी का हेल्थ-फोकस्ड कल्चर और साथियों के बीच का कॉम्पिटिशन उनके लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत बना।
जीरोधा का फिटनेस फर्स्ट कल्चर रोहित ने अपनी सफलता का श्रेय जीरोधा के कार्य-संस्कृति को दिया है, जहाँ फिटनेस को प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसी लीडरशिप और माहौल मिलना सौभाग्य की बात है जहाँ कर्मचारी अपनी सेहत को गंभीरता से ले सकें। नितिन कामथ ने भी अपनी पोस्ट में लिखा, मैं फिटनेस की यह शर्त हार गया, लेकिन मुझे खुशी है कि मैं यह हारा।
सोशल मीडिया पर छाई कहानी नितिन कामथ की यह पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो गई है। नेटिजन्स रोहित के इस ट्रांसफॉर्मेशन की जमकर सराहना कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि यह हारने के लिए सबसे अच्छी शर्त है, क्योंकि इसमें कंपनी के सीईओ ने एक कर्मचारी की जिंदगी को सकारात्मक रूप से बदलने में निवेश किया।
I lost a fitness bet, and I m happy I lost this one. pic.twitter.com/xhR3XSC9Yn
— Nithin Kamath (@Nithin0dha) June 18, 2026
20 जून को किसानों के खाते में आएगी पीएम किसान की 23वीं किस्त, शिवराज सिंह चौहान ने दी बड़ी जानकारी
वैभव सूर्यवंशी विवाद: क्या बीसीसीआई करेगा एक्शन? देवजीत सैकिया ने तोड़ी चुप्पी
मां को बचाने के लिए मौत से जा टकराया 18 वर्षीय रोमांच, न्यूयॉर्क में बग्घी हादसे में दर्दनाक अंत
भोजपुर एनकाउंटर: पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, 6 पुलिसकर्मी निलंबित, सड़क पर उतरा जनसैलाब
धुरंधर 2 का अनम्यूटेड अवतार: बिना सेंसर, बिना बीप अब नेटफ्लिक्स पर होगा असली रिवेंज
ममता बनर्जी की सुरक्षा में कटौती: राजनीतिक प्रतिशोध या प्रशासनिक फेरबदल?
क्या वैभव सूर्यवंशी पर होगी BCCI की कार्रवाई? सचिव देवजीत सैकिया ने तोड़ी चुप्पी
G-7 समिट में छाईं इटली की पीएम मेलोनी की बेटी, कैमरे के सामने मां के पीछे छिपती-छिपाती आईं नजर
रेलवे ट्रैक पर खड़ा हुआ सिरफिरा आशिक , ट्रेन के सामने जान जोखिम में डाल किया ऐसा काम
उन्नाव की बदली तस्वीर: सीएम योगी ने 570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का दिया तोहफा