मुंबई। अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु की बहुप्रतीक्षित एक्शन-कॉमेडी फिल्म मा इंटी बंगारम आज सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। फिल्म की अपार सफलता की कामना के लिए सामंथा ने अपने पति और फिल्ममेकर राज निदिमोरु के साथ तिरुमला तिरुपति मंदिर में विशेष दर्शन किए।
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें इस धार्मिक यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में कपल बेहद सादगी भरे ट्रेडिशनल लुक में नजर आया। राज ने सफेद लुंगी और काली शर्ट पहनी थी, वहीं सामंथा पीच कलर के पारंपरिक परिधान में दिखाई दीं। उनके साथ फिल्म की निर्देशिका बी.वी. नंदिनी रेड्डी भी मौजूद थीं।
रिलीज से पहले ही फिल्म हिट मा इंटी बंगारम को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके थिएट्रिकल और नॉन-थिएट्रिकल राइट्स की भारी मांग के चलते फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपनी लागत वसूल कर ली है।
राज की राय को देती हैं महत्व सामंथा ने हाल ही में अपनी मैरिड लाइफ पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वे अपने करियर के हर बड़े फैसले में राज निदिमोरु की सलाह जरूर लेती हैं। सामंथा ने कहा, मैं इंस्टाग्राम पोस्ट से लेकर फिल्मों के चयन तक, हर छोटी-बड़ी बात पर राज से चर्चा करती हूं। उनका नजरिया बहुत वास्तविक है और वे मुझे जमीन से जुड़े रहने में मदद करते हैं।
साई पल्लवी पहली पसंद थीं? फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प तथ्य खुद सामंथा ने साझा किया। उन्होंने बताया कि यह स्क्रिप्ट मूल रूप से निर्देशिका नंदिनी रेड्डी ने साई पल्लवी के लिए लिखी थी। हालांकि, डेट्स की समस्या के कारण साई पल्लवी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन सकीं, जिसके बाद स्क्रिप्ट को सामंथा के हिसाब से फिर से तैयार किया गया।
Tirumala Lord Balaji blessings
— Samcults (@Samcults) June 18, 2026
Queen @Samanthaprabhu2 💛#SamanthaRuthPrabhu𓃵#Samantha #SamanthaRuthPrabhu#MaaIntiBangaaram #EngalThangam pic.twitter.com/Xh6KOVacqf
फुटबॉल के मैदान पर भारत-फ्रांस की नई दोस्ती: पीएम मोदी ने बताया क्यों खास है यह रिश्ता
कर्नाटक एमएलसी चुनाव: डीके शिवकुमार की रणनीतिक चाल में फंसी बीजेपी, कांग्रेस ने मारी बाजी
तेज प्रताप यादव पर FIR: अनुष्का यादव के भाई ने लगाए गंभीर आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम का जिक्र
स्मार्टफोन बना नशा : एक गांव ने ईंटों से कूच डाले अपने फोन, वीडियो देख लोग हैरान
झील में बोटिंग का मजा ले रही थी मां, तभी नन्हे शैतान ने फोन के साथ कर दिया कांड
एंटरटेनमेंट राउंडअप: करीना की दायरा का फर्स्ट लुक, अक्षय कुमार ने टेके वैष्णो देवी में माथा
मेरे मरने के बाद भी रिलीज होगी फिल्म , काला हिरण विवाद में प्रोड्यूसर को मिली पाकिस्तान से धमकी
मुंबई ठप: पब्लिक ट्रांसपोर्ट डे पर BEST कर्मचारियों की आर-पार की लड़ाई, 38 हजार कर्मी हड़ताल पर
चाय की चुस्कियों में छिपी सियासी बिसात: राज्यसभा चुनाव के बीच भाजपा खेमे में पहुंचे हेमंत सोरेन
12 साल में भारत का दोगुना विकास: पेरिस से पीएम मोदी ने गिनाईं देश की ऐतिहासिक उपलब्धियां