गुरुवार, 18 जून 2026 मनोरंजन जगत के लिए हलचल भरा रहा। करीना कपूर की नई फिल्म से लेकर अक्षय कुमार की आध्यात्मिक यात्रा तक, आज दिन भर की प्रमुख खबरें यहां विस्तार से पढ़ें।
करीना कपूर की दायरा का फर्स्ट लुक करीना कपूर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म दायरा की पहली झलक सामने आ गई है। फिल्म के अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने सोशल मीडिया पर इसका पोस्टर शेयर किया है। बीटीएस (BTS) वीडियो में करीना और पृथ्वीराज दोनों पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 18 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार भूत बंगला की सफलता और वेलकम टू द जंगल की रिलीज की तैयारियों के बीच अक्षय कुमार वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे। अक्षय ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई और अपनी आने वाली फिल्मों की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया।
काजल अग्रवाल की द इंडिया स्टोरी काजल अग्रवाल अपनी आगामी फिल्म द इंडिया स्टोरी को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसमें काजल के साथ श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
अदा शर्मा का मराठी सिनेमा में डेब्यू द केरल स्टोरी फेम अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। उन्होंने अपनी पहली मराठी फिल्म गजरा का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 2027 में रिलीज होगी, जिसमें अदा मुख्य किरदार निभाएंगी।
नेटफ्लिक्स पर आ रही धुरंधर 2: द रिवेंज आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज अब डिजिटल पर धमाका करने के लिए तैयार है। जियो हॉटस्टार के बाद, अब इसका अनकट और अनम्यूटेड इंटरनेशनल वर्जन 19 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का ट्रेलर रिलीज मार्वल फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का 2 मिनट 39 सेकंड लंबा ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें मार्क रफालो एक बार फिर ब्रूस बैनर (हल्क) के रोल में नजर आ रहे हैं, जिसमें जबरदस्त फाइट सीक्वेंस और एक्शन देखने को मिल रहा है।
प्रीति जिंटा का नया आशियाना अभिनेत्री प्रीति जिंटा को लेकर चर्चा है कि उन्होंने मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल (बांद्रा वेस्ट) में एक अपार्टमेंट लीज पर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस इस आलीशान घर के लिए 6 लाख रुपये मासिक किराया दे रही हैं।
एआर रहमान ने दिलजीत की फिल्म को बताया एंटी नेशनल दिलजीत दोसांझ की फिल्म मैं वापस आऊंगा विवादों में घिर गई है। संगीतकार एआर रहमान ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए इसे एंटी नेशनल करार दिया। उन्होंने लिखा, पाकिस्तान को बिना आतंकवादियों और सीक्रेट एजेंट के दिखाया गया है? इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
Some lines are drawn. Some are crossed.
— Prithviraj Sukumaran (@PrithviOfficial) June 18, 2026
A choice awaits... just 3 months to go!#Daayra arrives in cinemas on 18th September.
@meghnagulzar #KareenaKapoorKhan @JungleePictures @vineetjaintimes@jayantilalgada @gada_dhaval @PenMovies #PenMarudhar #AmritaPandey#YashKeswani… pic.twitter.com/GKLuwXmCdG
ओवल में ग्लेन फिलिप्स का करिश्मा: नंबर 7 पर उतरकर रचा इतिहास, विरोधी फैंस भी हुए मुरीद
पंजाब से कंगारू टीम तक: निखिल चौधरी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू कर दुनिया को चौंकाया
बंगाल में TMC नेताओं के अंडे से स्वागत का सिलसिला जारी, अब पूर्व मंत्री उदयन गुहा बने निशाना
दिल्ली: पार्क में युवती के सामने अश्लील हरकत, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
चाय की चुस्कियों में छिपी सियासी बिसात: राज्यसभा चुनाव के बीच भाजपा खेमे में पहुंचे हेमंत सोरेन
उन्नाव की बदली तस्वीर: सीएम योगी ने 570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का दिया तोहफा
वैभव सूर्यवंशी की सचिन तेंदुलकर से तुलना पर भड़के श्रीकांत, बोले- उसे खेलने दें, वह भगवान का बेटा है
तेज प्रताप और लॉरेंस बिश्नोई का कनेक्शन? आकाश यादव की शिकायत पर कोर्ट में केस दर्ज
तुमको यूज करना है क्या? : टिकट नहीं मिला तो रिजर्व कोच के टॉयलेट में जा छिपे यात्री, वीडियो वायरल
NEET UG 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अब बैंक डिटेल्स की जरूरत नहीं, NTA का बड़ा फैसला