मुरादाबाद: 14 महीने की मासूम को पड़ोसियों के भरोसे छोड़ प्रेमी संग भागी पत्नी, गुल्लक के पैसे भी ले उड़ी
News Image

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मझोला थाना क्षेत्र की हाईडिल कॉलोनी में एक महिला अपनी 14 महीने की मासूम बेटी को पड़ोसियों के पास छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला जाते समय घर की जमा-पूंजी और बेटी के भविष्य के लिए रखी गुल्लक भी खाली कर गई।

आधार कार्ड का बहाना बनाया पीड़ित पति आकाश कश्यप ने बताया कि 15 जून को उसकी पत्नी दीपा ने घर से निकलते वक्त पड़ोसियों से कहा था कि वह आधार कार्ड ठीक कराने जा रही है। उसने अपनी 1 साल 2 महीने की मासूम बच्ची दृष्टि को पड़ोसियों को सौंपा और कहा कि वह जल्द लौट आएगी। लेकिन, इसके बाद दीपा कभी घर नहीं लौटी।

कीमती जेवरात और गुल्लक भी ले गई आकाश का आरोप है कि दीपा घर से कैश के साथ-साथ तमाम कीमती जेवरात भी ले उड़ी। इसमें चार जोड़ी चांदी की पाजेब, आकाश के स्वर्गीय पिता की सोने की अंगूठी और माता के कुंडल शामिल हैं। सबसे दुखद बात यह है कि वह अपनी मासूम बेटी की वह गुल्लक भी तोड़कर ले गई, जिसमें परिवार ने बेटी के भविष्य के लिए करीब 40 से 45 हजार रुपये जमा किए थे।

रिश्तेदार के साथ प्रेम प्रसंग का शक पीड़ित पति ने बताया कि उसकी दीपा से प्रेम विवाह हुआ था। वह दिल्ली में टैक्सी चलाता था। इस बीच, दीपा के संपर्क में उसका रिश्तेदार देवेंद्र सैनी आया। आकाश को शक है कि दीपा उसी के साथ फरार हुई है। छानबीन में पता चला कि घर से निकलने से ठीक 15 मिनट पहले एक अज्ञात महिला दीपा से मिलने आई थी, जिसके बाद ही वह पूरी प्लानिंग के साथ घर से निकली।

एसएसपी कार्यालय के लगा रहा चक्कर बेसहारा पति अपनी नन्ही बच्ची को गोद में उठाकर न्याय के लिए एसएसपी दफ्तर के चक्कर काट रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सर्विलांस टीम को सक्रिय कर दिया है। मझोला थाना प्रभारी को मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई और महिला की जल्द बरामदगी के निर्देश दिए गए हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

‘AI मतलब ऑल इनक्लूसिव’: पेरिस से PM मोदी ने दुनिया को दिया तकनीक का नया मंत्र

Story 1

ममता बनर्जी की सुरक्षा पर घमासान: सुरक्षाकर्मियों के बदलाव को TMC ने बताया राजनीतिक साजिश

Story 1

12 साल में भारत का दोगुना विकास: पेरिस से पीएम मोदी ने गिनाईं देश की ऐतिहासिक उपलब्धियां

Story 1

फ्रांस और भारत की दोस्ती अमर रहे : मैक्रों ने हिंदी में पीएम मोदी का किया स्वागत

Story 1

शिक्षा की वसूली के खिलाफ राहुल गांधी का बड़ा शंखनाद: कोटा से शुरू हुई छात्रों की गूंज

Story 1

फीफा वर्ल्ड कप 2026: नडाल की डॉक्यूमेंट्री देख मेसी ने जड़ी ऐतिहासिक हैट्रिक, टेनिस किंग ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब

Story 1

55 चौके और 8 छक्के: 15 साल की अक्षरा गुप्ता ने बल्ले से मचाया कोहराम, जड़ा ऐतिहासिक तिहरा शतक

Story 1

वर्साय पैलेस: जहाँ ट्रंप ने ईरान से की शांति डील , वहीं से शुरू हुई थी हिटलर की खूनी तानाशाही

Story 1

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का काउंटडाउन शुरू: अगले हफ्ते भारत आएंगे अमेरिकी प्रतिनिधि

Story 1

अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक समझौता: 60 दिनों की शांति घड़ी शुरू, मिसाइल कार्यक्रम तबाह