खेल जगत के दो दिग्गजों के बीच आपसी सम्मान की एक नई मिसाल देखने को मिली है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अल्जीरिया के खिलाफ ऐतिहासिक हैट्रिक लगाने वाले अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने खुलासा किया है कि उनके इस जादुई प्रदर्शन के पीछे टेनिस स्टार राफेल नडाल की डॉक्यूमेंट्री का बड़ा हाथ है।
डॉक्यूमेंट्री से मिली प्रेरणा अल्जीरिया के खिलाफ मैच के बाद मेसी ने खुलासा किया कि मैच से पहले वह टीम के साथ राफेल नडाल पर बनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज देख रहे थे। उन्होंने कहा, मैं खुद को नडाल से काफी जोड़कर देखता हूं। हम दोनों का नजरिया एक जैसा है; मैं भी हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं और जब तक संभव हो, खेल का आनंद लेना चाहता हूं।
नडाल का खास संदेश मेसी के इस बयान के बाद राफेल नडाल खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए। नडाल ने सोशल मीडिया पर मेसी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, थैंक यू लियो, वर्ल्ड कप के लिए तुम्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।
मेसी ने तोड़ा रोनाल्डो का महा-रिकॉर्ड कंसास सिटी में खेले गए इस मुकाबले में मेसी ने अंतरराष्ट्रीय करियर का अपना 200वां मैच खेलते हुए अल्जीरिया के डिफेंस को ध्वस्त कर दिया। मेसी ने 17वें, 60वें और 76वें मिनट में गोल दागकर अपनी हैट्रिक पूरी की।
इस प्रदर्शन के साथ ही 38 वर्षीय मेसी फीफा वर्ल्ड कप में हैट्रिक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो (33 साल) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साथ ही, वर्ल्ड कप इतिहास में मेसी के कुल 16 गोल हो गए हैं, जिससे उन्होंने मिरोस्लाव क्लोस के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
संघर्ष से सफलता तक की यात्रा मेसी और नडाल दोनों का करियर चोटों और वापसी की बेमिसाल कहानियों से भरा है। नडाल जहां मुलर-वाईस सिंड्रोम जैसी गंभीर बीमारी और दर्द से लड़कर 22 ग्रैंड स्लैम जीते, वहीं मेसी ने संन्यास की घोषणा से वापसी कर लगातार कोपा अमेरिका और वर्ल्ड कप खिताब जीतकर खुद को फुटबॉल का गॉड साबित किया।
फिलहाल, अर्जेंटीना की टीम वर्ल्ड कप के ग्रुप J में टॉप पर है और अगले सोमवार को ऑस्ट्रिया के खिलाफ अपनी नॉकआउट दावेदारी पक्की करने उतरेगी।
We’re currently watching the Rafa Nadal series, and I really identify with it; I think we’re very similar in that regard. I always want to feel good and enjoy things that way for as long as I can - Lionel Messi on Rafael Nadal 🐐pic.twitter.com/okMOqwwUQa
— FirstSportz Tennis (@FS_Tennis1) June 17, 2026
G7 समिट में मोदी-मेलोनी की मुलाकात; जयशंकर की मुस्कान ने जीता इंटरनेट का दिल
पंचायत और गुल्लक बनाने वाली TVF का ये एक्टर है खास , बोले- इनका ऑफर मिले तो बिना सोचे कह दें हां
आत्महत्या करने वाली आत्मा को नहीं मिलता मोक्ष, वे प्रेत-पिशाच बनकर भटकती हैं - संचिता उगाले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
अमेरिका-ईरान जंग पर विराम: ट्रंप ने साइन किया शांति समझौता, होर्मुज जलडमरूमध्य फिर खुलेगा
स्मार्टफोन बना नशा : एक गांव ने ईंटों से कूच डाले अपने फोन, वीडियो देख लोग हैरान
अब घर बैठे होगा हर समस्या का समाधान: सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी सुशासन का नया पावर सेंटर
दिग्विजय सिंह का RSS पर बड़ा हमला: चंपत राय को बताया सबसे भ्रष्ट , चंदे की जांच की मांग
खारघर: प्लास्टिक बैग में मूक बिल्ली को कैद कर फेंका, रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV फुटेज वायरल
अचानक हुआ महाधमाका: तय समय से पहले ट्रंप और पेज़ेशकियन ने किए सीक्रेट साइन!
जूड बेलिंगहम का ऐतिहासिक कारनामा: सबसे कम उम्र में रचा ये अनोखा इतिहास