पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर राज्य में सियासी पारा चढ़ गया है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार ने ममता बनर्जी के सुरक्षा घेरे में तैनात लंबे समय से कार्यरत सुरक्षाकर्मियों को हटाकर उन्हें खतरे में डाल दिया है।
TMC का आरोप: बदले की भावना TMC ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना का नया निचला स्तर बताया है। पार्टी का कहना है कि ये सुरक्षाकर्मी ममता बनर्जी के रेल मंत्री रहने के समय से उनके साथ थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पार्टी ने कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर निशाना साधा और इसे ममता बनर्जी को अलग-थलग करने की सोची-समझी साजिश करार दिया।
डेरेक ओ ब्रायन का सनसनीखेज दावा टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने देर रात एक वीडियो जारी कर दावा किया कि ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास से उनके पुराने निजी सुरक्षा अधिकारियों (PSOs) को हटा दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि उस वक्त आवास के प्रवेश द्वार पर कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था, जो गंभीर सुरक्षा चूक की ओर इशारा करता है।
कानूनी जिम्मेदारी बनाम राजनीति राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि राज्य की संस्थागत जिम्मेदारी है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किन परिस्थितियों में सुरक्षाकर्मियों को अचानक बदला गया और सुरक्षा के बिना पूर्व सीएम को क्यों छोड़ा गया?
रिजू दत्ता का अलग सुर: सुरक्षा से समझौता नहीं इस बीच, टीएमसी से निलंबित नेता रिजू दत्ता ने पार्टी के दावों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा, यह कहना कि ममता बनर्जी को सुरक्षा नहीं दी गई, पूरी तरह गलत और झूठ है।
दत्ता ने स्पष्ट किया कि ममता बनर्जी जेड (Z) श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति हैं और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुराने पीएसओ की जगह नए सुरक्षाकर्मी नियुक्त किए गए हैं। दत्ता के अनुसार, भावनात्मक रूप से पुराने स्टाफ का जाना दुखद हो सकता है, लेकिन प्रशासनिक और कानूनी तौर पर इसमें सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हुआ है।
A shocking new low in POLITICAL VENDETTA.
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) June 17, 2026
What exactly are you plotting, @SuvenduWB?
Removing the long-serving security personnel protecting @MamataOfficial is not administrative action, it is a CALCULATED MOVE TO ISOLATE AND ENDANGER HER.
Your obsession with vendetta politics… pic.twitter.com/GpHlfJH6S9
नींद की ऐसी सजा: दुकानदार चैन की नींद सोता रहा, चोर ले उड़े किलो में सोना-चांदी
टॉयलेट में कब्जा, अंदर से जवाब- तुमको यूज करना है क्या? : ट्रेन का वायरल वीडियो देख भड़के यात्री
खान सर वर्सेस रौशन आनंद विवाद: अलख पांडेय ने तोड़ी चुप्पी, बोले- दोषी को फांसी पर लटकाओ
G7 से लौटते ही सर्जियो गोर की अमित शाह से गुप्त मुलाकात, भारत-अमेरिका के बीच बदले समीकरण?
पीएम मोदी की फ्रांस-स्लोवाकिया यात्रा का समापन: वैश्विक मंच पर दिखा भारत का दम
गोवा में बिल्डर राज का आरोप: केजरीवाल ने सरकार की तुलना पुर्तगाली हुकूमत से की
पेड्डी का बॉक्स ऑफिस धमाका: दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए मेकर्स का मास्टर स्ट्रोक
वैभव सूर्यवंशी की फील्डिंग पर सवाल? इस सुपरमैन कैच ने आलोचकों को किया खामोश!
क्या वैभव सूर्यवंशी पर होगी BCCI की कार्रवाई? सचिव देवजीत सैकिया ने तोड़ी चुप्पी
परिसीमन बिल का नया 50% फॉर्मूला : क्या NDA के इस दांव से बदल जाएगी देश की राजनीतिक तस्वीर?