भारतीय रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग रिजर्व कोच के टॉयलेट के अंदर कुंडी लगाकर बैठे पाए गए।
क्या है पूरा मामला? यह मामला बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का बताया जा रहा है। एक यात्री, सरफराज जैन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उनके कोच का टॉयलेट काफी देर से बंद था। जब उन्होंने दरवाजा खुलवाया, तो अंदर दो लोग बैठे हुए थे।
टॉयलेट हमारा है, तुम्हें क्या दिक्कत है? वीडियो में दिख रहा है कि जब यात्री ने उनसे बाहर निकलने के लिए कहा, तो वे बिल्कुल भी असहज नहीं हुए। उल्टे उन्होंने यात्री से ही बदतमीजी से पूछ लिया, तुमको यूज करना है क्या? इन लोगों के कारण टॉयलेट ही नहीं, बल्कि कोच का रास्ता भी पूरी तरह बाधित हो गया था, जिससे अन्य यात्रियों को भारी असुविधा हुई।
रेलवे ने दिया ये जवाब वीडियो के वायरल होने के बाद भारतीय रेलवे ने इस पर तुरंत प्रतिक्रिया दी है। रेलवे ने सूचित किया कि इस शिकायत को प्रयागराज मंडल के डिविजनल रेलवे मैनेजर (DRM) के पास आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।
यात्रियों में भारी आक्रोश इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। आम यात्रियों का कहना है कि लंबी दूरी की ट्रेनों में बेटिकट यात्रियों का रिजर्व कोच में घुसना एक गंभीर समस्या बन चुका है। कन्फर्म टिकट होने के बावजूद यात्रियों को इस तरह की अव्यवस्था और भीड़ का सामना करना पड़ रहा है। लोग रेलवे प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
(डिस्क्लेमर: यह खबर सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार की गई है।)
मेरे आरक्षित कोच के शौचालय के अंदर कई अनधिकृत/जनरल यात्री बैठे हुए हैं। शौचालय का उपयोग नहीं हो रहा। उन्हें बाहर निकलने के लिए कहने पर वे अभद्र व्यवहार कर रहे हैं और धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। कोच का रास्ता भी बाधित है, जिससे यात्रियों को गंभीर परेशानी हो रही है। कृपया तत्काल… pic.twitter.com/etqC7zSdfD
— Sarfaraz Zain (@SarfarazZain01) June 16, 2026
G-7 समिट में छाईं इटली की पीएम मेलोनी की बेटी, कैमरे के सामने मां के पीछे छिपती-छिपाती आईं नजर
भारत-ब्रिटेन व्यापार क्रांति: 15 जुलाई से बदल जाएगी भारतीय सामान की तस्वीर, जानें क्या होगा सस्ता
जब ट्रंप ने पीएम मोदी को कहा फरिश्ता , तो हंसी नहीं रोक पाए प्रधानमंत्री; जानें क्या थी वजह
दिल्ली: पार्क में युवती के सामने अश्लील हरकत, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
दिग्विजय सिंह का RSS पर बड़ा हमला: चंपत राय को बताया सबसे भ्रष्ट , चंदे की जांच की मांग
वर्साय में ट्रंप का ऐतिहासिक समझौता या अमेरिका का आत्मसमर्पण ? ईरान डील पर छिड़ी नई बहस
स्मृति मंधाना का ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिसे आज तक नहीं छू सका पुरुष क्रिकेट का कोई भी दिग्गज!
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप: समुद्र पीछे हटने से बाहर आए कोरल रीफ, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
परिसीमन बिल का नया 50% फॉर्मूला : क्या NDA के इस दांव से बदल जाएगी देश की राजनीतिक तस्वीर?
FIFA वर्ल्ड कप 2026: क्रिस्टियानो रोनाल्डो का फ्लॉप शो, कांगो के खिलाफ ड्रॉ के बाद क्या बोले पुर्तगाल के कप्तान?