फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात काफी चर्चा का विषय बनी रही। दोनों नेताओं के बीच न केवल कूटनीतिक चर्चाएं हुईं, बल्कि कुछ ऐसे पल भी आए जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
ट्रंप का मजाकिया अंदाज और मोदी की हंसी बैठक के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने पीएम मोदी की ओर इशारा करते हुए कहा, आप इस आदमी को देखिए, ये बहुत खूबसूरत दिखते हैं। बिल्कुल किसी फरिश्ते की तरह। ट्रंप की इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुरा दिए और प्रधानमंत्री मोदी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
फरिश्ता दिखने के पीछे छिपा है एक टफ ट्रेडर हालांकि, तारीफ के साथ-साथ ट्रंप ने पीएम मोदी की कार्यशैली पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, दिखने में ये भले ही फरिश्ते जैसे लगें, लेकिन इनकी सरलता को कभी भी कम मत आंकियेगा। बातचीत के मामले में ये एक किलर और बहुत सख्त व्यापारी (टफ नेगोशिएटर) हैं।
रिश्तों में आई नई ऊर्जा द्विपक्षीय वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले वॉशिंगटन दौरे के बाद से दोनों देशों के बीच सहयोग काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा, हमारी टीमें लगातार संपर्क में हैं और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मिलकर काम कर रही हैं। हमने अपने रिश्तों में नई गति और ऊर्जा पैदा की है।
हमारे बीच अब तक के सबसे अच्छे रिश्ते ट्रंप ने दोनों देशों के भविष्य को लेकर काफी सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत और अमेरिका के बीच इस वक्त सबसे करीबी और बेहतर रिश्ते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा, जब तक मैं राष्ट्रपति हूं, व्हाइट हाउस में मोदी का हमेशा एक अच्छा दोस्त मौजूद रहेगा।
मुलाकात क्यों है अहम? यह मुलाकात इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि कुछ समय पहले व्यापारिक असहमतियों के चलते ट्रंप ने भारत को लेकर तीखी बयानबाजी की थी। उन कड़वाहटों को पीछे छोड़ते हुए, यह समिट दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और व्यापारिक संबंधों को नई मजबूती देने वाला साबित हुआ है।
#WATCH | Evian, France: Speaking about PM Modi, US President Donald Trump says, ...He s a very tough negotiator... You look at this man. I ll give you a lesson. He s the most beautiful-looking man. He looks so nice, like an angel. But actually, he s as tough as he is a killer...… pic.twitter.com/zpo9AfaXGR
— ANI (@ANI) June 17, 2026
सपा में टूट के दावे पर शिवपाल का बड़ा प्रहार: कहा- ‘राजभर को ट्वीट करने के मिलते हैं पैसे’
तुमको यूज करना है क्या? : टिकट नहीं मिला तो रिजर्व कोच के टॉयलेट में जा छिपे यात्री, वीडियो वायरल
अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता: चार महीने का तनाव खत्म, दुनिया को मिली बड़ी राहत
अमेरिका-ईरान में ऐतिहासिक डील: होर्मुज जलडमरूमध्य खुलेगा, तनाव खत्म करने के लिए MoU पर हस्ताक्षर
TVF का ऑफर मिले तो आंख मूंदकर हां कह दें: मामा जी फेम परितोष त्रिपाठी ने क्यों कही ये बड़ी बात?
NEET UG 2026: अब बिना बैंक डिटेल्स के डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, NTA ने दी बड़ी राहत
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की हार से टूटीं फातिमा सना, डगआउट में फूट-फूटकर रोईं कप्तान
नींद की ऐसी सजा: दुकानदार चैन की नींद सोता रहा, चोर ले उड़े किलो में सोना-चांदी
जुलाई में महिला आरक्षण और परिसीमन पर बड़ा दांव खेलेगी मोदी सरकार? रामदास अठावले का बड़ा दावा
बीमार फैन को देख छलके पवन कल्याण के आंसू, इलाज के लिए दिए 1 लाख रुपये