फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। ग्रुप मुकाबले में टीम को DR कांगो के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ पर संतोष करना पड़ा। इस परिणाम के बाद कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो का प्रदर्शन चर्चा का विषय बना हुआ है।
अभी सब खत्म नहीं हुआ है मैच के बाद रोनाल्डो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी निराशा जाहिर की, लेकिन साथ ही टीम का मनोबल भी बढ़ाया। उन्होंने लिखा, यह वैसी शुरुआत नहीं थी जैसी हम चाहते थे, लेकिन अभी सब कुछ खत्म नहीं हुआ है। सिर ऊंचा रखें और अगले मैच पर ध्यान दें।
मैदान पर संघर्ष करते दिखे रोनाल्डो DR कांगो के डिफेंस ने रोनाल्डो को पूरी तरह बांधे रखा। आंकड़े बताते हैं कि यह उनके करियर के सबसे फीके मैचों में से एक रहा। उन्होंने पूरे खेल में सिर्फ 25 बार गेंद को छुआ और तीन शॉट लेने के बावजूद एक भी टारगेट पर नहीं लगा पाए।
रोनाल्डो फिलहाल एक बड़े सूखे दौर से गुजर रहे हैं। वे बड़े टूर्नामेंटों में लगातार 10 मैचों से गोल करने में नाकाम रहे हैं। उनकी सीमित भागीदारी पुर्तगाल के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गई है।
मैच का रोमांच: जोआओ नेवेस का गोल और कांगो की वापसी पुर्तगाल ने मैच की शुरुआत धमाकेदार की थी। छठे मिनट में पेड्रो नेटो के शानदार क्रॉस पर जोआओ नेवेस ने हेडर के जरिए गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
हालांकि, पुर्तगाल इस लय को बरकरार नहीं रख सका। पहले हाफ के इंजरी टाइम में DR कांगो के योएन विसा ने हेडर से गोल कर स्कोर 1-1 बराबर कर दिया। 1974 के बाद अपने पहले वर्ल्ड कप में खेल रही कांगो की टीम ने इस बराबरी के साथ एक ऐतिहासिक अंक हासिल किया।
पुर्तगाल की चूक और ऑफसाइड का ड्रामा दूसरे हाफ में पुर्तगाल ने बढ़त बनाने की भरपूर कोशिश की। जोआओ कैन्सेलो का एक शानदार शॉट गोल में तब्दील हुआ भी, लेकिन ऑफसाइड के कारण उसे अमान्य कर दिया गया।
मैच के अंतिम क्षणों में फ्रांसिस्को कॉन्सेकाओ ने कुछ अच्छे मौके बनाए, लेकिन अनुभवी रोनाल्डो गोल का सूखा खत्म करने में असफल रहे। रॉबर्टो मार्टिनेज की टीम अब अपनी गलतियों को सुधारकर अगले मैच में जीत की तलाश करेगी।
Não era o arranque que queríamos, mas isto está longe de ter acabado. Cabeça levantada e foco no próximo jogo. pic.twitter.com/YoH3RQcz9z
— Cristiano Ronaldo (@Cristiano) June 17, 2026
मैदान पर फ्लॉप हुए रोनाल्डो, तो गूंजने लगे मेसी-मेसी के नारे—देखें वीडियो
अफवाही मंत्री बनाम गोलू : अखिलेश और राजभर के बीच छिड़ी सियासी जंग, घोटाले के आरोपों से गरमाई यूपी की राजनीति
हाउडी मोदी का क्या हुआ असर? उदित राज ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल
स्मृति मंधाना का जलवा: टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, मिताली-हरमनप्रीत को पछाड़ा
स्मृति मंधाना का ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिसे आज तक नहीं छू सका पुरुष क्रिकेट का कोई भी दिग्गज!
अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक समझौता: गोपनीय दस्तावेज सार्वजनिक, पाकिस्तान ने किया पुष्टि का दावा
चश्मा पहनकर जोफ्रा आर्चर की आग उगलती गेंदों का सामना, ग्लेन फिलिप्स का वीडियो हुआ वायरल
मुंबई में ऐसा पहले कभी नहीं देखा... : भीषण गर्मी और बिजली कटौती ने लोगों को सड़कों पर सोने के लिए किया मजबूर
ईरान के परमाणु भंडार का क्या होगा? अमेरिका के साथ हुई महा-डील के पीछे छिपा है खतरनाक सच
फीफा 2026: क्रिस्टियानो रोनाल्डो का फीका आगाज, क्या पुर्तगाल की जीत की राह में रोड़ा बन रहे दिग्गज?