वर्ल्ड कप 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल और डीआर कांगो के बीच खेला गया मुकाबला पुर्तगाल के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए बेहद निराशाजनक रहा। मैदान पर रोनाल्डो के खराब प्रदर्शन के बाद फैंस ने उन्हें चिढ़ाने के लिए अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के नाम के नारे लगाए।
मैच का आंखों देखा हाल NRG स्टेडियम में 68,777 दर्शकों के सामने पुर्तगाल की शुरुआत शानदार रही। छठे मिनट में जोआओ नेवेस ने हेडर के जरिए गोल कर पुर्तगाल को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, हाफ-टाइम के ठीक पहले आर्थर मासुअकु के क्रॉस पर योएन विसा ने गोल कर डीआर कांगो को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। यह कांगो के फुटबॉल इतिहास का पहला वर्ल्ड कप गोल था।
फ्लॉप रहे रोनाल्डो इस मैच में रोनाल्डो पूरी तरह फॉर्म से बाहर दिखे। उन्होंने पूरे खेल के दौरान गेंद को सिर्फ 25 बार छुआ और एक भी शॉट टारगेट पर नहीं लगा पाए। 68वें और 73वें मिनट में उनके पास गोल करने के दो मौके थे, लेकिन वे चूक गए। मैच के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कांगो के फैंस उन्हें टनल की ओर जाते देख लगातार मेसी-मेसी के नारे लगाते नजर आए। रोनाल्डो ने हालांकि कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और संयम के साथ ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़ गए।
इतिहास रचने से चूके रोनाल्डो रोनाल्डो इस मैच के साथ छह वर्ल्ड कप खेलने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। उनके पास मेसी से आगे निकलने का मौका था, जो छठे वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते थे, लेकिन वे नाकाम रहे।
अन्य अहम आंकड़े
Football fans can be ruthless sometimes. 😬
— Micky Jnr (@MickyJnr__) June 17, 2026
Ronaldo needed a win. Portugal drew.
As he walked towards the dressing room, fans chanted “Messi, Messi, Messi” 🇦🇷
He kept his composure, clapped the fans, and walked off calmly.#FIFAWorldCup #WorldCup2026 #WorldCupwithMicky pic.twitter.com/QSyjDEFwyK
मुझे मरना है... : 6 महीने से डिप्रेशन में थीं संचिता उगले, मौत से पहले के खौफनाक खुलासे
19 जून का इंतजार क्यों नहीं? ट्रंप और ईरान के बीच पहले ही हो गई ऐतिहासिक डिजिटल डील
55 साल बाद बंगाल की खाड़ी में पाकिस्तान की सबमरीन! क्या भारत के लिए बड़ा खतरा है हैंगोर की वापसी?
ऐतिहासिक शांति: अमेरिका-ईरान में इस्लामाबाद समझौता , जंग खत्म और होर्मुज जलडमरूमध्य हुआ बहाल
ट्रंप की नसीहत पर भड़के ब्राजील के राष्ट्रपति, लुला का दो-टूक जवाब: हमारे चुनाव से दूर रहें
होर्मुज खुला, $300 अरब का फंड और परमाणु हथियारों पर बैन! US-ईरान डील का पूरा मसौदा
शिवसेना की बैठक में गद्दार का शोर, क्या टूट की कगार पर है उद्धव ठाकरे का कुनबा?
अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक 14-पॉइंट शांति समझौता: होर्मुज जलडमरूमध्य खुलेगा, प्रतिबंधों से मिलेगी राहत
अफवाही मंत्री बनाम गोलू : अखिलेश और राजभर के बीच छिड़ी सियासी जंग, घोटाले के आरोपों से गरमाई यूपी की राजनीति
G7 समिट: पीएम मोदी और जेलेंस्की की मुलाकात, युद्ध के साये में आर्थिक रिश्तों को नई गति देने पर चर्चा