पिछले कई दिनों से जारी कयासों के बीच अमेरिका और ईरान के बीच एक ऐतिहासिक समझौते का खाका सामने आ गया है। इस इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन ने वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है। शुक्रवार को इस पर आधिकारिक हस्ताक्षर होने की संभावना है, जिसके बाद दोनों देशों के पास अंतिम शर्तों को अंतिम रूप देने के लिए 60 दिनों का समय होगा।
इस समझौते का औपचारिक नाम संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के इस्लामी गणराज्य के बीच इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन है। जहां अमेरिका ने इस डील की जानकारी सार्वजनिक कर दी है, वहीं तेहरान की ओर से अभी भी चुप्पी बरकरार है। यह संधि स्थायी शांति लाएगी या महज एक दिखावा, यह आने वाले 60 दिनों में साफ हो जाएगा।
इस डील का सबसे बड़ा और तत्काल प्रभाव युद्ध के मोर्चों पर दिखेगा। समझौते के अनुसार, लेबनान सहित सभी युद्धग्रस्त क्षेत्रों में सैन्य अभियानों को तुरंत और स्थायी रूप से रोकने का फरमान जारी किया गया है। यदि अगले 60 दिनों में अंतिम समझौता नहीं हो पाता है, तो यह पूरी कवायद विफल हो जाएगी।
वैश्विक व्यापार की जीवनरेखा स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को लेकर भी बड़ा बदलाव होगा। अमेरिका अगले 30 दिनों के भीतर ईरान की नौसैनिक नाकेबंदी को हटाने पर सहमत हो गया है। बदले में, ईरान अगले 60 दिनों तक सभी कमर्शियल जहाजों को बिना किसी शुल्क के सुरक्षित रास्ता देने का वादा करेगा। समझौते के बाद, अमेरिका ईरान के रणनीतिक क्षेत्रों से अपनी सेना भी हटा लेगा।
ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह छोड़ने पर सहमति जताई है। ईरान के पास मौजूद संवर्धित परमाणु सामग्री को इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) की निगरानी में एक सीक्रेट ऑपरेशन के तहत नष्ट (blending on site) किया जाएगा। यह कदम परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
इस डील के बदले अमेरिका ईरान को आर्थिक रूप से उभारने जा रहा है। अमेरिका और उसके सहयोगी मिलकर ईरान के लिए $300 बिलियन (300 अरब डॉलर) का एक पुनर्निर्माण फंड तैयार करेंगे। साथ ही, ईरान की अर्थव्यवस्था को जकड़ने वाले सभी अमेरिकी प्रतिबंधों को हटा लिया जाएगा। इन प्रतिबंधों को हटाने का चरणबद्ध तरीका 60 दिनों की बातचीत के बाद तय किया जाएगा।
अब पूरी दुनिया की नजरें शुक्रवार को होने वाले हस्ताक्षरों पर टिकी हैं। क्या यह समझौता ईरान की किस्मत बदलेगा या यह डील बीच में ही बिखर जाएगी, यह समय ही बताएगा।
The moment President Trump signs the Iran deal at the Palace of Versailles.
— Fox News (@FoxNews) June 18, 2026
The agreement was finalized during a dinner hosted by French President Emmanuel Macron inside the historic palace.
The signing marked a major diplomatic milestone after months of negotiations aimed at… pic.twitter.com/slt91WwA2O
अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता: चार महीने का तनाव खत्म, दुनिया को मिली बड़ी राहत
अभी सब खत्म नहीं हुआ है : ड्रॉ के बाद रोनाल्डो का बड़ा संदेश, क्या पुर्तगाल की लय खो गई है?
झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों के लिए घमासान, क्रॉस वोटिंग के साये में इंडिया और एनडीए
महाराष्ट्र की राजनीति में ऑपरेशन टाइगर की एंट्री: क्या टूट की कगार पर है उद्धव गुट?
होर्मुज खुला, $300 अरब का फंड और परमाणु हथियारों पर बैन! US-ईरान डील का पूरा मसौदा
वायरल रील्स का जुनून: ओडिशा में हाथियों को उकसा रहे कंटेंट क्रिएटर्स , वीडियो देख भड़के लोग
G7 समिट में छोटी जिनेव्रा का स्वैग: मेलोनी की लाडली ने चुराई सारी लाइमलाइट!
तूफानी शतक के बाद ईशान किशन पर चोट का साया, क्या आयरलैंड दौरे से होंगे बाहर?
मेसी-मेसी के शोर पर रोनाल्डो का जवाब: अपमान को सादगी से धोया
E20 पेट्रोल और चींटियों का कनेक्शन? वायरल वीडियो का सच आया सामने