फीफा वर्ल्ड कप 2026 की गूंज पूरी दुनिया में है। मैदान पर दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ी पसीना बहा रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर गोल और हर किक के पीछे एक पाकिस्तानी बिजनेसमैन का नाम छिपा है?
यह कहानी है सियालकोट के ख्वाजा मसूद अख्तर की, जिन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह खेल की दुनिया का इतना बड़ा नाम बन जाएंगे।
ख्वाजा मसूद अख्तर ने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और लंबे समय तक पाकिस्तान रेलवे में नौकरी की। वह अपने करियर में पूरी तरह सेट थे, लेकिन सियालकोट में खेल सामग्री का बिजनेस कर रहे उनके चाचा ने उन्हें नया रास्ता दिखाया।
मसूद बताते हैं कि उन्हें इस उद्योग का कोई अनुभव नहीं था, लेकिन उनकी तकनीकी समझ और चुनौतियों को स्वीकार करने का जज्बा उन्हें इस क्षेत्र में खींच लाया।
साल 1991 में मसूद ने सियालकोट में फॉरवर्ड स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की। तब कंपनी के पास सिर्फ एक छोटा सा कमरा और 20 कर्मचारी थे। शुरुआत में कंपनी महीने में केवल 1,000 फुटबॉल ही बना पाती थी।
आज 35 साल बाद स्थिति बिलकुल उलट है। उनकी कंपनी साल भर में 20.5 मिलियन (2 करोड़ से अधिक) फुटबॉल का निर्माण करती है, जो पूरी दुनिया में इस्तेमाल होते हैं।
साल 1994 में जब एडिडास के साथ साझेदारी हुई, तो मसूद की किस्मत बदल गई। बीते 4 फीफा वर्ल्ड कप से उनकी कंपनी आधिकारिक मैच बॉल बना रही है:
सियालकोट शहर को दुनिया की फुटबॉल फैक्ट्री कहा जाता है। यह शहर वैश्विक बाजार में इस्तेमाल होने वाली करीब 70 प्रतिशत फुटबॉल गेंदों का उत्पादन करता है।
सियालकोट में फुटबॉल बनाने का इतिहास फुटबॉल की मरम्मत करने के हुनर से शुरू हुआ था। आज यहां के कारखानों में रोजाना 3 लाख से अधिक फुटबॉल तैयार किए जाते हैं। 1982 से ही सियालकोट फीफा वर्ल्ड कप के लिए गेंदों का गढ़ बना हुआ है।
Modrić. pic.twitter.com/ySsXhApVXp
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 17, 2026
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप: समुद्र पीछे हटने से बाहर आए कोरल रीफ, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
अफवाही मंत्री बनाम गोलू : अखिलेश और राजभर के बीच छिड़ी सियासी जंग, घोटाले के आरोपों से गरमाई यूपी की राजनीति
महिला क्रिकेट की नई महारानी: किन 5 गेंदबाजों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट?
झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों के लिए मतदान शुरू, दिग्गजों की साख दांव पर
एसिड अटैक से वर्ल्ड कप के हीरो तक: योहान विसा की कहानी, जिसने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को भी चौंकाया
# ये बिहार है बाबू! ट्रेन के इंजन से बोरी में डीजल चोरी का वीडियो हुआ वायरल
15 साल की अक्षरा का विस्फोट : 126 गेंदों में ठोके नाबाद 306 रन, बिहार की बेटी ने रचा इतिहास
15 हजार का बोनस और पक्की नौकरी: पीएम मोदी कल युवाओं को देंगे 2400 करोड़ की बड़ी सौगात
मेसी का जादू और स्कलोनी की रणनीति: क्या अर्जेंटीना फिर रचेगी इतिहास?
ईरान के लिए नरम हुए ट्रंप: मिसाइल रखने के अधिकार से लेकर नई डील तक, क्या है अमेरिका का नया दांव?