बिहार की युवा बैटर अक्षरा गुप्ता ने महिला घरेलू क्रिकेट को एक नई पहचान दी है। भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड ग्राउंड में खेले जा रहे BCA महिला U-19 वन-डे ट्रॉफी टूर्नामेंट में अक्षरा ने अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को दंग कर दिया। उन्होंने नाबाद 306 रनों की तूफानी पारी खेलकर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।
15 साल की अक्षरा ने महज 126 गेंदों का सामना किया और 242.86 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से नाबाद 306 रन बनाए। उनकी इस पारी में 55 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। मैदान पर 233 मिनट तक डटी रहीं अक्षरा ने महज 16 गेंदों में अर्धशतक और 34 गेंदों में शतक पूरा कर अपनी आक्रामक शैली का परिचय दिया।
इस पारी के साथ ही अक्षरा महिला घरेलू क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाली देश की दूसरी बल्लेबाज बन गई हैं। इस सूची में शीर्ष पर मुंबई की इरा गुप्ता हैं, जिन्होंने 346 रनों की नाबाद पारी खेली थी। अक्षरा का यह प्रदर्शन भविष्य के लिए एक बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
रक्सौल की रहने वाली अक्षरा का सफर किसी प्रेरणा से कम नहीं है। बिना किसी औपचारिक अकादमी या कोच के, उन्होंने घर के पिछवाड़े में अभ्यास कर यह मुकाम हासिल किया है। महज 8 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहीं अक्षरा ने गांव के लड़कों के साथ खेलकर अपनी तकनीक निखारी। उनके पिता गांव में चिकन की दुकान चलाते हैं और उनके चाचा ने उनकी प्रतिभा को तराशने में अहम भूमिका निभाई है।
अक्षरा 2024-25 सीजन में बीसीसीआई के आयु-श्रेणी टूर्नामेंटों के चारों प्रमुख फॉर्मेट में खेलने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी भी बन चुकी हैं। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बिना किसी संसाधन के संघर्ष कर यहां तक पहुंची अक्षरा अब बिहार और देश की युवा महिला क्रिकेटरों के लिए एक मिसाल बन गई हैं।
*HISTORIC TRIPLE CENTURY! बिहार की बेटी का महा-रिकॉर्ड! 👑🏏🔥
— Bihar Cricket Association (@BiharCricAssoc) June 18, 2026
BCA महिला U19 टूर्नामेंट में अक्षरा गुप्ता ने इतिहास रचते हुए नाबाद 306* रनों की अविश्वसनीय पारी खेली है! 🚀💥
📊 रिकॉर्ड्स की सुनामी:
⭐ 126 गेंद, 306* रन (स्ट्राइक रेट: 242.86)
⭐ 55 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के! pic.twitter.com/qw2QwgEoRM
स्नो लेपर्ड बनाम आवारा कुत्ते: जंगल में बदला पावर बैलेंस , वीडियो में दिखा रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर
जब ट्रंप ने पीएम मोदी को कहा फरिश्ता , तो हंसी नहीं रोक पाए प्रधानमंत्री; जानें क्या थी वजह
फुटबॉल का ऐसा नन्हा फैन जिसे देख भूल जाएंगे बड़े-बड़े स्टार्स, स्टेडियम में मचाई धूम
अमेरिका-ईरान के बीच नई शांति डील: क्या नेतन्याहू की जिद इस समझौते को फेल कर देगी?
यह हमला जायज है : मॉस्को की रिफाइनरी को निशाना बनाकर यूक्रेन ने पुतिन को दी सीधी चुनौती
सपा का कोई सांसद नहीं टूटेगा, राजभर को कोई गंभीरता से नहीं लेता : शिवपाल यादव का पलटवार
छत्तीसगढ़: रेत के अवैध कारोबार का खूनी खेल, भाजपा नेता सहित 3 को कार में जिंदा जलाया
खारघर: प्लास्टिक बैग में मूक बिल्ली को कैद कर फेंका, रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV फुटेज वायरल
दिग्विजय सिंह का RSS पर बड़ा हमला: चंपत राय को बताया सबसे भ्रष्ट , चंदे की जांच की मांग
जुलाई में महिला आरक्षण और परिसीमन पर बड़ा दांव खेलेगी मोदी सरकार? रामदास अठावले का बड़ा दावा