सीए फाइनल मई 2026 की परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार आज (18 जून) खत्म होने वाला है। लेकिन, नतीजों की घड़ी से ठीक पहले सोशल मीडिया पर उठी एक खबर ने छात्रों और प्रोफेशनल्स के बीच हड़कंप मचा दिया है। दावा किया जा रहा है कि आईसीएआई (ICAI) का एग्जाम पोर्टल हैक हो गया है।
साइबर सिक्योरिटी पर नजर रखने वाले अकाउंट DarkWebInformer ने एक पोस्ट के जरिए दावा किया कि zowico नाम के एक हैकर ने आईसीएआई के एग्जामिनर पोर्टल का सुपरएडमिन और रिमोट कोड एक्सेस हासिल कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, हैकर का दावा है कि उसके पास छात्रों की उत्तर-पुस्तिकाएं और मार्किंग स्कीम के साथ-साथ नंबर बदलने की भी शक्ति है।
पोर्टल की सुरक्षा के अलावा, यह भी अफवाह उड़ रही है कि हैकर ने आईसीएआई के करीब 6 लाख रजिस्टर्ड मेंबर्स का डेटाबेस लीक कर दिया है। इसमें मेंबर्स के नाम, फोन नंबर, ईमेल और पते जैसी संवेदनशील जानकारी शामिल होने की बात कही जा रही है। हालांकि, इन दावों की प्रमाणिकता को लेकर अब तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं।
इन खबरों के बीच, आईसीएआई के काउंसिल मेंबर डॉ. रोहित रुवाटिया अग्रवाल ने सामने आकर स्थिति साफ की है। उन्होंने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि संस्थान का डेटा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) द्वारा सुरक्षित रखा जा रहा है। TCS ने डेटा लीक या किसी भी तरह के कॉम्प्रोमाइज की खबरों को गलत बताया है।
आईसीएआई ने स्पष्ट किया है कि नतीजों के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सीए फाइनल के नतीजे आज शाम तक घोषित किए जाएंगे, जबकि सीए इंटरमीडिएट के परिणाम 24 जून को आएंगे। संस्थान ने छात्रों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही निराधार अफवाहों पर ध्यान न दें।
परिणाम घोषित होने के बाद छात्र इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:
स्टेप्स: वेबसाइट पर जाकर CA Final May 2026 Result लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और सबमिट बटन दबाएं। अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकालना न भूलें।
🚨🇮🇳 A threat actor known as zowico is claiming full RCE and superadmin access to the ICAI examiners portal (https://t.co/Iy0xAhiqeR), the examination system of the Institute of Chartered Accountants of India, alleging 200K+ records.
— Dark Web Informer (@DarkWebInformer) June 15, 2026
Allegedly compromised access/data includes:… pic.twitter.com/XAYm2zQimL
झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों के लिए मतदान शुरू, दिग्गजों की साख दांव पर
ऐतिहासिक समझौता: अमेरिका-ईरान में बनी शांति, होर्मुज स्ट्रेट से हटेगा तनाव
मां को बचाने के लिए मौत से जा टकराया 18 वर्षीय रोमांच, न्यूयॉर्क में बग्घी हादसे में दर्दनाक अंत
शहीद की पत्नी या साजिश? 21 लाख का चेक लेकर श्राद्ध से पहले ही गायब हुई बहू
तूफानी शतक के बाद ईशान किशन पर चोट का साया, क्या आयरलैंड दौरे से होंगे बाहर?
अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक समझौता: ट्रंप और पेजेश्कियान ने थामे हाथ, खत्म हुआ तनाव का दौर
मैदान पर फ्लॉप हुए रोनाल्डो, तो गूंजने लगे मेसी-मेसी के नारे—देखें वीडियो
एसिड अटैक से वर्ल्ड कप के हीरो तक: योहान विसा की कहानी, जिसने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को भी चौंकाया
अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता: 14 पॉइंट्स में समझिए क्या बदलेगा?
फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी ल्यारी में? पाकिस्तानी नेता का बयान सुनकर लोग बोले- कुछ ज्यादा ही हो गया