उत्तर भारत में बिगड़ने वाले हैं हालात भले ही मॉनसून के दिल्ली-एनसीआर पहुंचने में अभी वक्त हो, लेकिन बेमौसम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले 5 दिन तक बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट राजधानी दिल्ली में 18 से 20 जून तक का समय बारिश वाला रहने वाला है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग ने दोपहर और रात के समय आंधी-तूफान के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।
राजस्थान में 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं राजस्थान के लिए मौसम विभाग ने विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। 20 से 23 जून के बीच राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में तेज आंधी, बिजली गिरने और तूफानी हवाओं का अनुमान है। खासकर 19 जून को पश्चिमी राजस्थान में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है।
यूपी, पंजाब और पहाड़ों का हाल पंजाब में 18 से 22 जून, जबकि हरियाणा और चंडीगढ़ में 17 से 22 जून के बीच छिटपुट बारिश होती रहेगी। वहीं, उत्तर प्रदेश में पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में 17 से 19 जून और फिर 23 जून को बारिश देखी जा सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 23 जून तक बारिश का दौर बना रहेगा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
मध्य भारत में भी बारिश का असर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 17 से 23 जून तक मौसम खराब रहने वाला है। यहां बारिश के साथ-साथ तेज बिजली कड़कने और तूफानी हवाओं का अलर्ट है। पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश में 17-19 जून के बीच बारिश की प्रबल संभावना है।
मॉनसून की राह और आगे बढ़ता दायरा मॉनसून अब धीरे-धीरे अपनी रफ्तार पकड़ रहा है। 23 जून के आसपास इसके तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के और अधिक हिस्सों में आगे बढ़ने की उम्मीद है। फिलहाल मॉनसून सोलापुर, हैदराबाद, रांची और मुजफ्फरपुर जैसे शहरों तक पहुंच चुका है। पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल के इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।
*दैनिक मौसम परिचर्चा (17.06.2026)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 17, 2026
23 जून, 2026 के आसपास दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।
YouTube : https://t.co/pdqhXUBttr
Facebook : https://t.co/lhgAslwRHS
For more… pic.twitter.com/DMBFRaEGhP
मेसी-मेसी के शोर पर रोनाल्डो का जवाब: अपमान को सादगी से धोया
फुटबॉल का ऐसा नन्हा फैन जिसे देख भूल जाएंगे बड़े-बड़े स्टार्स, स्टेडियम में मचाई धूम
ईरान के परमाणु भंडार का क्या होगा? अमेरिका के साथ हुई महा-डील के पीछे छिपा है खतरनाक सच
E20 पेट्रोल और चींटियों का कनेक्शन? वायरल वीडियो का सच आया सामने
दिल्ली में महा-कैंप: पानी के बिल से लेकर पेंशन तक, 42 जगहों पर होगा हर समस्या का समाधान
शिवसेना में ऑपरेशन तोड़फोड़ : जयराम रमेश का बड़ा दावा- 2/3 बहुमत के लिए बेचैन हैं मोदी-शाह
महाराष्ट्र की राजनीति में ऑपरेशन टाइगर की एंट्री: क्या टूट की कगार पर है उद्धव गुट?
खान सर वर्सेस रौशन आनंद विवाद: अलख पांडेय ने तोड़ी चुप्पी, बोले- दोषी को फांसी पर लटकाओ
कांग्रेस में लेटर बम : मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में नहीं उतरे 22 जिला अध्यक्ष, NSUI ने थमाया नोटिस
मां को बचाने के लिए मौत से जा टकराया 18 वर्षीय रोमांच, न्यूयॉर्क में बग्घी हादसे में दर्दनाक अंत