पेरिस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बहुप्रतीक्षित मुलाकात से ठीक पहले अमेरिका ने एक बड़ा भू-राजनीतिक बदलाव किया है। अमेरिकी प्रशासन ने अपनी प्रमुख सैन्य कमान इंडो-पैसिफिक कमांड (INDOPACOM) का नाम बदलकर फिर से यूएस पैसिफिक कमांड (USPACOM) कर दिया है।
यह फैसला भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
साल 2018 में ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान, तत्कालीन रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने यूएस पैसिफिक कमांड का नाम बदलकर इंडो-पैसिफिक कमांड किया था। उस समय इसका उद्देश्य एशिया में भारत की बढ़ती भूमिका और क्वाड (QUAD) गठबंधन को मजबूती देना था।
अब पेंटागन ने आधिकारिक घोषणा करते हुए इसे फिर से पुरानी पहचान दे दी है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इंडो शब्द को हटाना यह संकेत देता है कि अमेरिका अब हिंद महासागर की तुलना में प्रशांत महासागरीय क्षेत्र (चीन, ताइवान, जापान) पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहता है।
भू-राजनीतिक विश्लेषक आर. जगन्नाथन के अनुसार, यह बदलाव स्पष्ट करता है कि अमेरिका अपनी एशिया नीति को अब भारत-केंद्रित नहीं रखना चाहता। उनका कहना है कि अमेरिका की प्राथमिकता ताइवान, जापान और फिलीपींस जैसे पश्चिमी प्रशांत देश हैं।
विशेषज्ञों का यह भी तर्क है कि अमेरिका को अब चीन को काउंटर करने के लिए भारत की वह अहमियत महसूस नहीं हो रही, जो पहले थी। हाल के दिनों में भारत पर टैरिफ बढ़ाना और अन्य कूटनीतिक रुख अमेरिका की बदलती प्राथमिकताओं को दर्शाते हैं।
इस घटनाक्रम के बाद भारत के रणनीतिक हलकों में चिंताएं बढ़ गई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका पर अत्यधिक निर्भरता भारत के लिए जोखिम भरी हो सकती है।
हालिया घटनाओं, जिनमें भारतीय नाविकों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे भी शामिल हैं, पर अमेरिका का उदासीन रुख भारत के लिए एक चेतावनी है। जानकारों का कहना है कि अब समय आ गया है कि भारत अपनी आर्थिक और रक्षा संप्रभुता को और अधिक आत्मनिर्भर बनाए, क्योंकि भू-राजनीति में कोई भी गठबंधन स्थायी नहीं होता।
यह कदम पीएम मोदी और ट्रंप की आगामी बैठक के एजेंडे को भी प्रभावित कर सकता है। अब देखना यह है कि भारत इस कूटनीतिक बदलाव पर क्या रुख अपनाता है।
Department of War Restores U.S. Pacific Command Designation.
— U.S. Pacific Command (@INDOPACOM) June 16, 2026
CAMP H.M. SMITH, Hawaii — The Department of War announced today that the U.S. Indo-Pacific Command (USINDOPACOM) will officially restore its name to the U.S. Pacific Command (USPACOM).
Originally established on… pic.twitter.com/ZL0EL3q6Ph
महादेव एंड सन्स पर भड़के दर्शक: रोमांस के नाम पर घरेलू हिंसा दिखाने का आरोप
G7 में गूंजी PM मोदी की आवाज: होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा और नाविकों की जान पर जताई चिंता
ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों की सुरक्षा वैश्विक जिम्मेदारी
रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला: सीसीटीवी में कैद हुई बदमाशों की करतूत
G7 शिखर सम्मेलन: तनाव के बीच मोदी-ट्रंप की मुलाकात ने दी नई हलचल
जी-7 समिट से पहले अमेरिका का बड़ा गेम , भारत को रणनीतिक झटका!
दिल्ली की झुग्गियों में आएगा बदलाव: 4 लाख परिवारों को पक्का घर, यमुना को भी मिलेगी संजीवनी
नीट पेपर लीक से कोहराम: 9 छात्रों की आत्महत्या पर कांग्रेस का हमला, कहा- यह मर्डर है
टेस्ट डेब्यू से पहले किंग कोहली का खास मंत्र: लंदन में जॉर्डन कॉक्स के साथ दिखे विराट
अयोध्या राम मंदिर विवाद: राम विरोधी शुभचिंतक न बनें , अखिलेश पर बरसे रवि किशन