फ्रांस के एवियन में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी ने एक बार फिर वैश्विक राजनीति में भारत के कद को साबित किया है। हालांकि, इस बार का इवेंट कूटनीतिक हलचल और रिश्तों की नई नपी-तुली परिभाषा के लिए सुर्खियों में है।
फोटो सेशन में दिखी दूरी G7 नेताओं के आधिकारिक फोटो सेशन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ फ्रंट रो में नजर आए। लेकिन, विशेषज्ञों की नजरें उस दूरी पर टिकी रहीं जो मोदी और ट्रंप के बीच शारीरिक और प्रतीकात्मक दोनों तरह से स्पष्ट थी। 16 महीने बाद हुई इस पहली आमने-सामने की मुलाकात में रिश्तों में वह पुरानी गर्मजोशी नदारद दिखी।
अमेरिकी कार्रवाई पर मोदी का कड़ा रुख सम्मेलन की बैठक के दौरान पीएम मोदी ने बिना किसी लाग-लपेट के पश्चिम एशिया में तनाव और समुद्री सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मूज में हालिया अमेरिकी सैन्य हमले में भारतीय नाविकों की दुखद मौत पर सीधे तौर पर चिंता व्यक्त की।
जब मोदी यह मुद्दा उठा रहे थे, तब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनके ठीक सामने मौजूद थे और उन्होंने पूरी बात गौर से सुनी। मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वैश्विक समुद्री व्यापार के संचालकों यानी नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना विश्व समुदाय की जिम्मेदारी है।
वैश्विक अर्थव्यवस्था और नाविकों की सुरक्षा प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में जारी संघर्ष का असर न केवल जान-माल पर पड़ रहा है, बल्कि यह वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी घातक है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि समुद्री रास्ते पूरी तरह सुरक्षित होने चाहिए ताकि नाविक बिना किसी डर के अपना काम कर सकें।
द्विपक्षीय वार्ता पर टिकी निगाहें आज शाम 6:30 बजे भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय बैठक निर्धारित है। व्हाइट हाउस के सूत्रों के अनुसार, इस चर्चा में टैरिफ, निवेश और रणनीतिक साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर मंथन होगा। यह बैठक तय करेगी कि क्या बढ़ती दूरियां आने वाले समय में कूटनीतिक तनाव का रूप लेंगी या दोनों देश पुराने समझौते की ओर लौटेंगे।
लगातार 7वीं बार G7 में मोदी बता दें कि यह प्रधानमंत्री मोदी की लगातार 7वीं बार G7 में भागीदारी है। किसी गैर-सदस्य देश के नेता के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। इस बीच, इतालवी प्रधानमंत्री मेलोनी को एक खास मेलोडी टॉफी गिफ्ट कर पीएम मोदी ने समिट में हलके-फुल्के अंदाज में अपनी मौजूदगी भी दर्ज कराई, जिसने सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा बटोरी है।
With fellow leaders at the G7 Summit in Evian.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 16, 2026
We will keep working together to advance prosperity, sustainability and human well-being.@G7 pic.twitter.com/yUUV89f8vh
मोदी-ट्रंप की बहुप्रतीक्षित मुलाकात : वैश्विक कूटनीति के केंद्र में भारत और अमेरिका के रिश्ते
ट्रंप प्रशासन में बड़ा फेरबदल: ईरान डील का विरोध करने वाले रक्षा मंत्री और CIA चीफ की कुर्सी पर संकट
फीफा वर्ल्ड कप: मेसी का जादुई धमाका, रोनाल्डो-पेले के रिकॉर्ड ध्वस्त
12 साल से न बैठे, न लेटे! महादेव की भक्ति में इस साधु का कठिन त्याग देख दंग रह गई दुनिया
टेस्ट डेब्यू से पहले किंग कोहली का खास मंत्र: लंदन में जॉर्डन कॉक्स के साथ दिखे विराट
IRCTC काशी तीर्थ यात्रा : मात्र 16,700 रुपये में करें गया से अयोध्या तक की पवित्र यात्रा
बिहार में मौसम का यू-टर्न : 48 घंटे बाद 26 जिलों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट
कौन हैं शांतनु देव? TMC बागियों के नए ठिकाने में मचा सियासी घमासान
हम इंस्टाग्राम पर सबसे मशहूर कपल हैं : G7 समिट में मेलोनी और मोदी का वायरल वीडियो
दिल्ली दहलाने की पाकिस्तान की बड़ी साज़िश नाकाम: स्पेशल सेल ने खंगाले आतंकी मॉड्यूल के तार, 7 गिरफ्तार