भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 17 राज्यों में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई इलाकों में अगले कुछ घंटों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है।
छत्तीसगढ़ में मानसून का इंतजार, बारिश में भारी कमी छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक मेघ गर्जन और मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। हालांकि, मौजूदा आंकड़े चिंताजनक हैं। 1 जून से 12 जून के बीच प्रदेश में सामान्य से 47 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। राजनांदगांव, कबीरधाम और मोहला-मानपुर जैसे जिलों में सूखे जैसे हालात हैं, जहां बारिश 90 से 100 प्रतिशत तक कम हुई है।
देशभर में मानसून की चाल दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुका है। अगले 2-3 दिनों में ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और यूपी में आंधी के साथ ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। उत्तराखंड, असम और मेघालय के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौत का सबब बना बेमौसम तूफान बदलता मौसम जानलेवा साबित हो रहा है। उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में आंधी-तूफान के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। मुरादाबाद में मकान ढहने और मेरठ में बिजली गिरने से किशोर की मौत की खबरें हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से उपसरपंच सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
22 जून से बढ़ेगी प्री-मानसून की सक्रियता वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पाकिस्तान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में यह उथल-पुथल है। विशेषज्ञों का मानना है कि 22 जून के बाद प्री-मानसून गतिविधियां और तेज होंगी। हालांकि, इस साल मानसून के सामान्य समय से 4-5 दिन देरी से उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। 25 जून के बाद ही स्थितियां सामान्य होने के आसार हैं।
*Advance of Southwest Monsoon 2026
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 12, 2026
❖ The Southwest Monsoon has further advanced into entire northwest Bay of Bengal, some more parts of westcentral Bay of Bengal, West Bengal & Bihar, and some parts of Odisha & Jharkhand, today the 12th June, 2026.
❖ The Northern Limit of… pic.twitter.com/vkU7DEs1e6
कोरिया में खौफनाक वारदात: रेत विवाद में कार में जिंदा जलाए गए भाजपा नेता और शिक्षक भाई
दिल्ली दहलाने की पाकिस्तान की बड़ी साज़िश नाकाम: स्पेशल सेल ने खंगाले आतंकी मॉड्यूल के तार, 7 गिरफ्तार
भारत बनाम अफगानिस्तान: टॉस जीतकर गेंदबाजी को तैयार अफगान टीम, वैभव सूर्यवंशी पर टिकी निगाहें
नीट री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक : एडिट फीचर का काला सच आया सामने
टेस्ट डेब्यू से पहले किंग कोहली का खास मंत्र: लंदन में जॉर्डन कॉक्स के साथ दिखे विराट
पीएम किसान सम्मान निधि: 20 जून को आएगी 23वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खाते में पहुंचेंगे 2000 रुपये
टारगेट का प्रेशर छोड़ो, सुकून से सो जाओ: स्टार्टअप बॉस ने कर्मचारियों को बांटे 3-3 लाख रुपये के स्मार्ट गद्दे
G7 शिखर सम्मेलन: तनाव के बीच मोदी-ट्रंप की मुलाकात ने दी नई हलचल
ब्राजील के लिए नेमार बूस्ट : मैदान पर लौटे दिग्गज, क्या हैती के खिलाफ खत्म होगा इंतजार?
G7 समिट में मेलोनी का हेल्थ सीक्रेट : सिगरेट छोड़ने पर नेताओं ने दी शाबाशी