श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज का 5वां मुकाबला आज इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेला जा रहा है। दंबुला में खेले जा रहे इस अहम मुकाबले में टॉस का सिक्का अफगानिस्तान के पक्ष में गिरा।
गेंदबाजी चुनकर फंस सकते हैं अफगान? अफगानिस्तान ए के कप्तान इमरान मीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इमरान का मानना है कि पिच पर 260-270 का स्कोर डिफेंड करना आसान होगा। वहीं, भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने कहा कि अगर वे टॉस जीतते, तो वे भी पहले गेंदबाजी ही चुनते। तिलक का लक्ष्य 300 रनों के स्कोर तक पहुंचने का है।
भारतीय टीम में 3 बड़े बदलाव आज के मैच के लिए भारतीय प्लेइंग-11 में तीन बड़े बदलाव किए गए हैं। प्रमुख खिलाड़ी प्रभसिमरन सिंह और आयुष बडोनी इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। टीम की कमान तिलक वर्मा संभाल रहे हैं और फैंस की नजरें एक बार फिर युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं, जो अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करने के लिए तैयार हैं। अफगानिस्तान ने भी अपनी टीम में 2 बदलाव किए हैं।
मुकाबला कब और कहां देखें? क्रिकेट फैंस इस रोमांचक भिड़ंत का लुत्फ सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उठा सकते हैं। अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, तो सोनी स्पोर्ट्स चैनल्स पर ट्यून करें। डिजिटल प्लेटफॉर्म की बात करें, तो सोनी लिव (SonyLIV) ऐप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
🚨 Toss Update from Dambulla 🚨
— BCCI (@BCCI) June 17, 2026
Afghanistan A have won the toss & will field first against India A.
Updates ▶️ https://t.co/Kg9IWt7M5b#TriNationSeries | #INDAvAFGA pic.twitter.com/WFPvstsWra
NEET पेपर लीक पर सियासी संग्राम: राहुल गांधी आज कोटा में, बीजेपी ने बोला टूलकिट हमला
हम इंस्टाग्राम पर सबसे फेमस : G7 समिट में PM मोदी और मेलोनी की फिर हुई मुलाकात
15 करोड़ लेकर पार्टी छोड़ने वालों पर क्या फूलों की बारिश करें? बागी सांसदों पर संजय राउत का विवादित पलटवार
चीन का डिजिटल छलावा : सोशल मीडिया पर खुली चमक-धमक वाली प्रोपेगेंडा की पोल
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: रवि किशन का सपा पर पलटवार, बोले- पापियों को बख्शा नहीं जाएगा
ऑपरेशन टाइगर: क्या फिर टूटेगी उद्धव की शिवसेना? 50-50 करोड़ में बिक रहे सांसद!
ऑटो ड्राइवर का हाईटेक जुगाड़ : कलाई पर QR कोड देख दंग रह गए यात्री
ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों की सुरक्षा वैश्विक जिम्मेदारी
क्या पेट्रोल टंकी पर जमा होती चींटियां E20 ईंधन की पोल खोल रही हैं?
अमेरिका ने बदला अपनी सैन्य कमांड का नाम, इंडो शब्द हटाकर पुरानी पहचान पर लौटा पेंटागन