आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज शानदार तरीके से हुआ। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को एकतरफा मुकाबले में 87 रनों से करारी शिकस्त दी। मैच से पहले आयोजित की गई भव्य ओपनिंग सेरेमनी ने फैंस का दिल जीत लिया, जिसमें कई बड़ी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
डैनी वायट-हॉज का बल्ला गरजा टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो उनके लिए आत्मघाती साबित हुआ। इंग्लैंड की बल्लेबाज डैनी वायट-हॉज ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 62 गेंदों में नाबाद 105 रनों की शतकीय पारी खेली। उन्हें ऐमी जोन्स (53) और कप्तान नेट साइवर-ब्रंट (नाबाद 46) का बखूबी साथ मिला। इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 1 विकेट खोकर 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
श्रीलंका की पूरी टीम हुई ढेर 220 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम दबाव में बिखर गई। टीम के लिए नीलक्षिका सिल्वा ने 39 और हर्षिता समरविक्रमा ने 29 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। इंग्लैंड की ओर से फ्रेया केम्प ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि चार्ली डीन और सोफी एक्लेस्टोन को 2-2 सफलताएं मिलीं। पूरी श्रीलंकाई टीम 132 रनों पर सिमट गई।
आज होगा चार टीमों का रोमांच टूर्नामेंट का आज दूसरा दिन है और क्रिकेट प्रेमियों के लिए दो बड़े मुकाबले होने हैं।
फैंस इन मैचों का सीधा प्रसारण आधिकारिक ब्रॉडकास्टर्स और ऐप पर देख सकते हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत ने साफ कर दिया है कि अगले कुछ हफ्ते काफी रोमांचक होने वाले हैं।
Setting the tone for an unforgettable Women s #T20WorldCup with a 𝐖𝐈𝐂𝐊𝐄𝐃 opening ceremony 🤩 pic.twitter.com/MgLZ8tVFDI
— ICC (@ICC) June 12, 2026
मनोरंजन के नाम पर अपमान बर्दाश्त नहीं: 370 रुपये की बिरयानी विवाद पर सीएम फडणवीस सख्त
मच्छर भगाने का देसी जुगाड़ देख चकराया लोगों का सिर, वायरल वीडियो में देखिए अनोखा तरीका
इंडिया आउट भूल फिर भारत के पास पहुंचा मालदीव: खसरे के प्रकोप के बीच बड़े भाई ने भेजी जीवन रक्षक मदद
जयपुर पोलो ग्राउंड पर केंद्र का बड़ा एक्शन: कब्जा लेकर चस्पा किया नोटिस, चेतावनी जारी
जिस मिट्टी में औरंगजेब पैदा हुआ, वहीं से आए हैं मोदी : संजय राउत का विवादित बयान
अंतिम विदाई: गुरु जसपाल राणा के पार्थिव शरीर को देख फफक पड़ीं मनु भाकर, खेल जगत में पसरा मातम
ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को बताया FAKE , क्या फिर टल गई शांति की उम्मीद?
डॉन 3 विवाद: रणवीर सिंह की ज़िद और फरहान अख्तर से अनबन की इनसाइड स्टोरी!
TMC में महासंग्राम: 15 जून को शक्ति प्रदर्शन करेंगे बागी सांसद, असली पार्टी पर होगा बड़ा फैसला
भारतीय निशानेबाजी के पहले सुपरस्टार जसपाल राणा: एक युग का अंत