अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के गलियारों में इस समय भारी तनाव है। खाड़ी क्षेत्र में भारतीय नागरिकों और जहाजों पर हो रहे लगातार हमलों के बाद भारत सरकार ने बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए 72 घंटों के भीतर दूसरी बार अमेरिकी राजनयिक (चार्ज डी अफेयर्स) जेसन मीक्स को विदेश मंत्रालय (MEA) तलब किया है।
आसमान से बरसी मौत: MT जलवीर पर हमला होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक कमर्शियल जहाज MT जलवीर को निशाना बनाया गया। गिनी-बिसाऊ के झंडे वाले इस जहाज पर 20 भारतीय नाविक सवार थे। गनीमत रही कि इस हमले में भारतीय क्रू सुरक्षित बच गया, लेकिन तीन दिनों के भीतर भारतीय क्रू वाले जहाजों पर यह तीसरा बड़ा हमला है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।
ओमान की खाड़ी में तीन भारतीयों की मौत का जख्म यह विवाद तब और गहरा गया जब कुछ दिन पहले ओमान की खाड़ी में MT सेटेबेलो पर हुए अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की दुखद मौत हो गई। मित्र देश की सेना द्वारा कमर्शियल जहाजों पर किए जा रहे इन जानलेवा हमलों ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया है।
बंद कमरे में डिमार्श और कड़ा विरोध MT जलवीर पर हुए हमले की जानकारी मिलते ही विदेश मंत्रालय ने त्वरित कार्रवाई की। साउथ ब्लॉक में हुए इस उच्च-स्तरीय मंथन के दौरान भारत ने अमेरिकी प्रतिनिधि को औपचारिक विरोध (Demarche) दर्ज कराया। लगातार दो दिनों में दो बार राजनयिक को तलब करना यह स्पष्ट करता है कि भारत इस मामले पर किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।
दोस्ती पर भारी पड़ रहा समुद्र का सीक्रेट गेम ? अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर अमेरिकी सेना बार-बार भारतीय नाविकों को निशाना क्यों बना रही है? क्या यह कोई बड़ी रणनीतिक चूक है या समंदर के इस इलाके में कोई सीक्रेट गेम चल रहा है? इन हमलों ने न केवल समुद्री व्यापारिक मार्गों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि भारत-अमेरिका के मजबूत होते कूटनीतिक रिश्तों के भविष्य पर भी गहरा सस्पेंस पैदा कर दिया है।
पूरी दुनिया की नजरें अब इस पर टिकी हैं कि वाशिंगटन इन घटनाओं पर क्या सफाई देता है और भारत का अगला कदम क्या होगा।
#WATCH | Delhi: US Chargé d’Affaires Jason Meeks leaves from the MEA after about 45 minutes.
— ANI (@ANI) June 12, 2026
MEA summons him to lodge a protest against attacks on commercial vessels off the coast of Oman. Yesterday, yet another vessel with 20 Indian crew on board came under attack. The US… pic.twitter.com/3P1V45fozo
मैं वापस आऊंगा रिव्यू: विभाजन के दर्द और यादों की एक भावुक दास्तान
रजत पाटीदार का रौद्र रूप: एक ओवर में 4 छक्के जड़कर आवेश खान की जमकर की धुनाई
क्या आपने कभी देखी है शुतुरमुर्ग की सवारी? वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
370 रुपये की बिरयानी विवाद: कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं, CM फडणवीस की दो टूक
टीएमसी में मची खलबली: कीर्ति आजाद का दावा, निशिकांत दुबे के घर रची जा रही है पार्टी तोड़ने की साजिश
धर्मशाला में महासंग्राम: शुभमन गिल के नेतृत्व में भारत बनाम अफगानिस्तान, जानें कब और कहां देखें लाइव
म्यूनिख से लौटे, अस्पताल पहुंचे और फिर... हमेशा के लिए बुझ गया भारतीय शूटिंग का ये सितारा!
अलविदा गोल्डन बॉय: भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन
केन विलियमसन का क्रिकेट को अलविदा: द जेंटलमैन ने इंटरनेशनल करियर पर लगाया पूर्ण विराम
बेगूसराय में काल बनकर बरपा एनएच-31: भीषण सड़क हादसे में 3 थाना प्रभारियों समेत 4 की मौत