अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव खत्म हो गया है और एक ऐतिहासिक समझौता लगभग तय हो चुका है। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि इस हफ्ते के अंत तक इस डील पर हस्ताक्षर हो जाएंगे।
ट्रंप का बड़ा दावा व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, हमने ईरान के साथ युद्ध को लेकर एक शानदार समझौता कर लिया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान अब कभी भी परमाणु बम नहीं बनाएगा। ट्रंप के अनुसार, इस समझौते पर हस्ताक्षर होते ही होर्मुज जलडमरूमध्य का रास्ता पूरी तरह खुल जाएगा।
ईरान ने किया खंडन ट्रंप के इस ऐलान के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने उनके दावों को खारिज कर दिया। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने साफ किया कि अभी किसी भी समझौते पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। तेहरान ने दो टूक कहा कि वह अपनी रेड लाइन्स के साथ कोई समझौता नहीं करेगा।
बयान में उलझे ट्रंप ट्रंप का बयान खुद भी विरोधाभासों से भरा रहा। उन्होंने एक तरफ इसे पक्की डील कहा, तो दूसरी तरफ इसे कांसेप्चुअल मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (सिद्धांतों पर आधारित सहमति) बताया। इसके अलावा, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इस डील का समर्थन करने वाले देशों की सूची भी जारी की, जिसमें इजरायल, सऊदी अरब और तुर्किये जैसे देश तो थे, लेकिन ईरान का नाम ही गायब था।
लगातार मिल रहे झटके ट्रंप मार्च महीने से ही ईरान के साथ समझौता करीब होने का दावा करते रहे हैं, लेकिन हकीकत में दोनों देशों के बीच हमले और जवाबी हमलों का सिलसिला थमा नहीं है। अप्रैल में हुआ युद्धविराम भी कई बार टूटने के कगार पर पहुंच चुका है।
असली अड़चन क्या है? दोनों देशों के बीच गतिरोध की जड़ें बहुत गहरी हैं। अमेरिका चाहता है कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर पूरी तरह रोक लगाए, जबकि ईरान का रुख साफ है—तेहरान चाहता है कि उस पर लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध हटाए जाएं, विदेशों में जमी उसकी अरबों डॉलर की संपत्ति जारी की जाए और होर्मुज जलडमरूमध्य में उसकी भूमिका को वैश्विक मान्यता मिले।
फिलहाल, ट्रंप के उत्साह भरे दावों और ईरान के ठंडे रवैये के बीच यह साफ है कि शांति की राह अभी भी कांटों भरी है।
I dunno if you heard, but we ENDED the war with Iran today — Trump pic.twitter.com/RFnb2yWJ7D
— RT (@RT_com) June 11, 2026
नकली TTE बनकर पटना जंक्शन पर वसूली, वायरल वीडियो ने उड़ाई रेलवे की नींद
ममता के लिए संकट: टीएमसी के 19 बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को भेजी चिट्ठी, लिस्ट में बड़े नाम शामिल
प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा पर अर्जुन मुंडा सख्त, श्रमायुक्त को लिखा कड़ा पत्र
TMC में मचा घमासान: कल्याण बनर्जी के तेवर से बैकफुट पर अभिषेक, कीर्ति आजाद बोले- दीदी सब संभाल लेंगी
19 सरकारी नौकरियों का रिकॉर्ड: रायपुर की चारु पांडे की सफलता पर आखिर क्यों छिड़ी महाभारत ?
सुलग रहा यूरोप: प्रवासियों के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों से बढ़ी चिंता, क्या खतरे में है भारतीयों का यूरोपियन ड्रीम ?
रजत पाटीदार का रौद्र रूप: एक ओवर में 4 छक्के जड़कर आवेश खान की जमकर की धुनाई
क्या शुतुरमुर्ग की सवारी संभव है? वायरल वीडियो में देखिए कैसे पक्षी की पीठ पर सवार हुआ शख्स!
भारत का यूरोप को करारा जवाब: आपके हथियार हमारे खिलाफ इस्तेमाल हुए, हमें न सिखाएं नैतिकता
बंगाल में सियासी भूचाल: TMC के 19 बागी सांसदों की सूची सार्वजनिक, कीर्ति आजाद ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप