पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर मची उठापटक लगातार गरमाती जा रही है। पार्टी के भीतर बगावत के सुर तेज हैं, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मची है। इन सबके बीच, टीएमसी सांसद और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पार्टी की मौजूदा स्थिति और नेतृत्व पर खुलकर अपनी राय रखी है।
सिर्फ ममता बनर्जी मेरी नेता पार्टी में बगावत की खबरों के बीच शत्रुघ्न सिन्हा ने स्पष्ट किया कि उनकी निष्ठा केवल ममता बनर्जी के प्रति है। उन्होंने कहा, ममता बनर्जी मेरी नेता हैं, थीं और हमेशा रहेंगी। मैं केवल उनकी बात सुनता हूं। मेरे लिए उनके अलावा कोई और नेता नहीं है, बाकी सभी केवल सहयोगी हैं।
अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी के विवाद पर टिप्पणी पार्टी के भीतर अभिषेक बनर्जी के प्रति नाराजगी और कल्याण बनर्जी के बयानों पर सिन्हा ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कल्याण बनर्जी एक अनुभवी और समझदार नेता हैं। उन्होंने कहा, कल्याण बनर्जी ने जो कहा, वह शायद गुस्से में कहा हो। हो सकता है कि किसी मौके पर उन्हें उचित सम्मान न मिला हो। लेकिन अंततः वे भी ममता बनर्जी के साथ खड़े हैं।
पीएम मोदी को बधाई देना राष्ट्रीय कर्तव्य प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर उन्हें बधाई देने के मुद्दे पर सफाई देते हुए सिन्हा ने इसे अपना राष्ट्रीय कर्तव्य करार दिया। उन्होंने कहा, मैं अपनी स्पष्टवादिता के लिए जाना जाता हूं। मैं जो करता हूं सोच-समझकर करता हूं। प्रधानमंत्री पद का सम्मान करना और बधाई देना एक स्पोर्ट्समैनशिप है। यह मेरा राष्ट्रीय कर्तव्य था जिसे मैंने निभाया है।
ममता बनर्जी का संघर्ष ही उनकी ताकत शत्रुघ्न सिन्हा ने ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी को विरासत में नहीं पाया है, बल्कि जमीन से जुड़कर संघर्ष के दम पर इसे खड़ा किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि ममता बनर्जी मौजूदा राजनीतिक संकट से बाहर निकल आएंगी। सिन्हा ने जोर देकर कहा, मुसीबतों को वही पार कर सकता है जिसमें इसे सहने और सुलझाने की शक्ति हो। ममता बनर्जी जमीन से जुड़ी नेता हैं और वे जल्द ही इससे उबरेंगी।
अभी तो पिक्चर बाकी है टीएमसी के मौजूदा सियासी ड्रामे को लेकर सिन्हा ने फिल्म अंदाज में कहा कि अभी पूरी कहानी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले समय में पार्टी और राज्य की राजनीति में और भी बहुत कुछ देखना बाकी है। उनका यह बयान साफ करता है कि टीएमसी का यह अंदरूनी रार अभी और लंबा खिंच सकता है।
#NDTVExclusive | प्रधानमंत्री को बधाई देना मेरा राष्ट्रीय कर्तव्य है
— NDTV India (@ndtvindia) June 11, 2026
NDTV से #EXCLUSIVE बातचीत में बोले TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा#ShatrughanSinha #TMC @manogyaloiwal @ShatruganSinha pic.twitter.com/1x5QZuDcO0
रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी: 15 जुलाई को लॉन्च होगी IRCTC की नई और आधुनिक वेबसाइट
15 साल की उम्र में ही मचाया तहलका: वैभव सूर्यवंशी की दीवानगी देख दंग रह गए बड़े-बड़े सितारे
सलाखों के पीछे फाल्टा का सुल्तान : जहांगीर खान का रसूख खत्म, अब हाफ पैंट में हो रही परेड
फाल्टा का पुष्पा बेदम: हाफ पैंट में सड़क पर निकली टीएमसी नेता की परेड
PoK में खूनी खेल: रावलकोट में पाक सेना की बर्बरता, 16 प्रदर्शनकारियों की गोली मारकर हत्या
भीषण गर्मी से राहत: दिल्ली समेत 10 राज्यों में झमाझम बारिश-ओले का अलर्ट, बदलेगा मौसम का मिजाज
क्या TMC का कांग्रेस में होने वाला है विलय? केसी वेणुगोपाल ने इन मुलाकातों की असल सच्चाई बताई
शत्रुघ्न सिन्हा की खेलेगी राजनीति : पीएम मोदी को बधाई देकर ममता बनर्जी और केजरीवाल को क्यों किया टैग?
मानसून की रफ्तार तेज: दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें कब पहुंचेगा आपके राज्य में?
बिल गेट्स का खुलासा: जेफ्री एपस्टीन ब्लैकमेल कर रहा था मेरा निजी अफेयर