पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में कभी खौफ का दूसरा नाम रहे टीएमसी नेता जहांगीर खान का पतन हो गया है। फाल्टा क्षेत्र में अपनी मर्जी से कानून व्यवस्था चलाने वाले खान को अब पुलिस हिरासत में बेबस देखा जा रहा है। उनकी सड़क पर कराई गई परेड ने राज्य की बदलती राजनीतिक फिजा को साफ कर दिया है।
फाल्टा में कभी चलता था जहांगीर का कानून जहांगीर खान का नाम फाल्टा के औद्योगिक क्षेत्र में किसी बड़े उद्योगपति से कम नहीं था। इकोनॉमिक जोन में लेबर सप्लाई, निर्माण कार्य और कबाड़ के ठेकों पर उसका पूरा कब्जा था। स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर उसकी पकड़ इतनी मजबूत थी कि बिना उसकी मर्जी के पत्ता भी नहीं हिलता था। विपक्षी दलों के लिए वहां दफ्तर खोलना भी एक चुनौती थी।
हड्डियां तोड़ने की धमकी देने वाला आज बेबस जहांगीर खान अपने आक्रामक बयानों के लिए कुख्यात था। चुनाव के दौरान उसने केंद्रीय बलों को चुनौती देते हुए कहा था, केंद्रीय बल तो कुछ दिन के मेहमान हैं, रहना तो हमारे बीच ही है। चुनाव के बाद विरोधियों की हड्डियों का भूगोल बदल देंगे और पुलिस हमारी जेब में है। आज वही जहांगीर खान पुलिस की गिरफ्त में हाफ पैंट पहने सड़क पर परेड करने को मजबूर है।
नेपाल बॉर्डर से हुई गिरफ्तारी वसूली और अन्य गंभीर आरोपों में फंसे जहांगीर खान को बंगाल पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा। कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा उसे मिली अंतरिम सुरक्षा खत्म होते ही उसके दिन फिर गए। खान ने विधानसभा चुनाव लड़ने की कोशिश की थी, लेकिन बढ़ते दबाव के चलते उसने बीच में ही चुनाव से हटने का ऐलान कर दिया था।
अदालत में भी कोई पैरवी करने वाला नहीं जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद फाल्टा के आम लोगों और छोटे व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। स्थिति यह है कि डायमंड हार्बर कोर्ट में स्थानीय वकीलों ने उसका केस लड़ने से ही इनकार कर दिया। मजबूरन न्यायाधीश को आरोपी की ओर से केस लड़ने के लिए एक अलग वकील नियुक्त करना पड़ा। अब फाल्टा के सुल्तान का भविष्य अदालत के फैसले पर टिका है।
VIDEO | South 24 Parganas, West Bengal: TMC leader Jahangir Khan was paraded in his area, Falta, after his arrest earlier today in connection with extortion and other cases.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 11, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/pP39K655Lx
TMC में फूट की खबरों के बीच ममता को राहत: बागी लिस्ट पर सांसद प्रतिमा मंडल का बड़ा खुलासा
ओमान तट पर संकट: भारतीय जहाज MT जलवीर के इंजन रूम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
PoK में खूनी खेल: रावलकोट में पाक सेना की बर्बरता, 16 प्रदर्शनकारियों की गोली मारकर हत्या
राशन कार्डधारकों के लिए राहत: अब 15 जून तक मिलेगा मुफ्त राशन, जानें पूरी जानकारी
PoK में जुल्म और हिंसा पर भड़के फारूक अब्दुल्ला, UN से की दखल की मांग
राज्यसभा चुनाव 2026: एमपी में मिशन क्लीन स्वीप , बीजेपी के तीनों प्रत्याशी निर्विरोध विजयी
अब झंझट खत्म: 15 जुलाई तक आएगी नई IRCTC वेबसाइट, रेल मंत्री ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
ऑस्ट्रेलिया का शर्मनाक पतन: 0 रन पर गिरे 3 विकेट, बांग्लादेश के सामने घुटने टेकने को मजबूर
स्टेशन पर रिश्तेदार को छोड़ना पड़ा महंगा, 500 रुपये का जुर्माना देख भड़का यात्री
IIT जोधपुर का नया धमाका: मैथमेटिक्स और कंप्यूटिंग में BS कोर्स शुरू, 40 सीटों के लिए ऐसे मिलेगा एडमिशन