पश्चिम बंगाल में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन मोड जारी है। फाल्टा विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व प्रत्याशी रहे जहांगीर खान को पुलिस ने एक बेहद अपमानजनक स्थिति में सड़क पर परेड करवाई। इस दौरान वह हाफ पैंट और टी-शर्ट में नजर आया।
नेपाल बॉर्डर से हुई गिरफ्तारी जहांगीर खान को हाल ही में पश्चिम बंगाल पुलिस की एसटीएफ (STF) ने भारत-नेपाल सीमा के पास से उस समय दबोचा था, जब वह देश छोड़कर भागने की फिराक में था। किसी समय अपने इलाके में दबदबा रखने वाले जहांगीर की यह हालत देखकर स्थानीय लोग भी हैरान हैं।
कोर्ट से नहीं मिली राहत जहांगीर की मुश्किलें कानूनी स्तर पर भी कम नहीं हैं। टीएमसी के इस पूर्व उम्मीदवार को जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, 26 मई को कलकत्ता हाईकोर्ट ने उसे अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित हुई।
फाल्टा थाने में दर्ज हैं कई केस पुलिस के अनुसार, जहांगीर खान के खिलाफ केवल एक मामला नहीं, बल्कि अपराधों की लंबी फेहरिस्त है। फाल्टा थाना में उसके नाम पर कुल 7 गंभीर मामले दर्ज हैं।
2026 चुनाव का कनेक्शन बता दें कि जहांगीर खान 2026 के विधानसभा चुनाव में फाल्टा से टीएमसी का प्रत्याशी था। हालांकि, चुनाव के दौरान अनियमितताओं के चलते वहां मतदान रद्द कर दिया गया था। रिपोलिंग से ऐन पहले उसने अपना नाम वापस ले लिया था। अब पुलिस के इस सख्त एक्शन ने प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है।
अति का अंत तय है...
— Abhinav Tripathi🇮🇳 (@abhinavthink) June 11, 2026
फाल्टा के पुष्पा का यह हाल होगा शायद उन्होंने भी नहीं सोचा था.
कभी लोगों को डराने वाले जहांगीर खान की हाफ पैंट में परेड निकाली जा रही है...#WestBengal
pic.twitter.com/tuj0x79d1W
कान्ये वेस्ट पर बढ़ा कानूनी शिकंजा: मॉडल जेनिफर एन ने वीडियो शूट के दौरान गला घोंटने के आरोपों को दोहराया
प्रणित मोरे का शो फिर विवादों में: महिला डॉक्टर के डेड बॉडी वाले कमेंट पर भड़का सोशल मीडिया
आलस की पराकाष्ठा: आधी ढकी स्कॉर्पियो लेकर सड़क पर निकला शख्स, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप!
NEET विवाद: सुधार की ओर बढ़ते कदम, अब चीन और अमेरिका के परीक्षा मॉडल पर टिकी नजरें
बैल मरा तो पत्नी बनी हल , लातूर के किसान परिवार की बदहाली देख जागा प्रशासन
राजस्थान राज्यसभा चुनाव: सतीश पूनिया, अलका गुर्जर और नीरज डांगी निर्विरोध निर्वाचित
पुष्पा का भौकाल खत्म: TMC नेता जहांगीर खान को पुलिस ने हाफ पैंट में सड़कों पर घुमाया
ओमान तट पर संकट: भारतीय जहाज MT जलवीर के इंजन रूम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
आत्मनिर्भर भारत की नई उड़ान: वडोदरा में बने पहले मेक इन इंडिया C-295 विमान ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
इंदौर: पटेल ब्रिज पर बेकाबू हुआ नगर निगम का टैंकर, चार लोग गंभीर रूप से घायल