पेंड्रा। सराफा व्यवसायी प्रदीप सोनी हत्याकांड मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। इस जघन्य वारदात का मुख्य साजिशकर्ता खुशीराम साहू निकला है, जिसने हत्या और लूट के लिए बिहार और झारखंड से पेशेवर शूटरों को पेंड्रा बुलाया था।
कटे हाथ से बाइक चलाने का हुनर इस केस का सबसे हैरान करने वाला पहलू आरोपी खुशीराम साहू के बाइक चलाने का तरीका है। खुशीराम का एक हाथ कटा हुआ है, इसके बावजूद वह तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल चलाने का आदी है। पुलिस जांच में पता चला है कि वह अपने कटे हुए हाथ में लोहे की चेन बांधकर एक्सीलेटर को नियंत्रित करता है।
वारदात के बाद ऐसे हुआ फरार पुलिस ने खुलासा किया है कि प्रदीप सोनी की हत्या और लूट के बाद, लूटे गए माल के बंटवारे के बाद खुशीराम बस्तीबगरा से सीपत तक खुद बाइक चलाकर फरार हुआ था। एक हाथ से बाइक पर इतनी लंबी दूरी तय करना उसकी पेशेवर शातिरपन को दर्शाता है।
पुलिस ने कराया रिक्रिएशन इस दावे की पुष्टि के लिए पुलिस ने आरोपी से घटनास्थल पर पूरे घटनाक्रम का रिक्रिएशन कराया। कड़ी सुरक्षा के बीच जब खुशीराम ने अपने कटे हाथ में चेन बांधकर बाइक चलाकर दिखाई, तो वहां मौजूद पुलिस अधिकारी भी हक्के-बक्के रह गए।
जांच में जुटी पुलिस फिलहाल, पुलिस इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड की कड़ियों को आपस में जोड़ रही है। शूटरों की भूमिका और लूट के सामान की बरामदगी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इस मामले में जल्द ही और भी गिरफ्तारियां संभव हैं।
*पेंड्रा जिले में सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी हत्याकांड का मास्टर माइंड खुशीराम साहू बाइक चलाने में भी मास्टर निकला। वह एक हाथ से ही बाइक चलाकर भागा था। @GPM_DIST_CG #Chhattisgarh #murdercase pic.twitter.com/Unl5G0sZgH
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) June 11, 2026
आयुष मलिक से ‘मोहम्मद अली’ बनने तक का सफर: प्रेम, धर्म परिवर्तन और करोड़ों की संपत्ति का विवाद
सभी को अंत में कांग्रेस में ही आना होगा : टीएमसी-कांग्रेस विलय की चर्चाओं पर शुभंकर सरकार का बड़ा बयान
निशांत कुमार की पढ़ाई पर तेजस्वी का तंज: शिक्षा मंत्री इंजीनियर बना देंगे, एक तो प्रोफेसर बन ही गए
वैभव सूर्यवंशी का कहर: 200 के स्ट्राइक रेट से बरपाया चौकों का तूफान, अफगानिस्तान के खिलाफ खेली आक्रामक पारी
बिल गेट्स का खुलासा: जेफ्री एपस्टीन ब्लैकमेल कर रहा था मेरा निजी अफेयर
क्या स्विमिंग पूल बना पैसे छापने की मशीन ? मेरठ के इस बिजनेस ने इंटरनेट पर मचाया हंगामा
भारत से बोरिया-बिस्तर समेटेगी ₹41 हजार करोड़ की कंपनी, 250 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी
गूगल मैप की बड़ी चूक: जंगल में भटके अभ्यर्थी, हाथ से निकली यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा
28 से 30 जून तक सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस: किसानों और पेपर लीक के मुद्दे पर आर-पार की तैयारी
ओपनडोर ने भारत से समेटा कारोबार: 250 कर्मचारियों की हुई छुट्टी, अब AI संभालेगा कमान