दिल्ली में गुरुवार (11 जून, 2026) को कांग्रेस की एक अहम बैठक संपन्न हुई। इंदिरा भवन में हुई इस तीन घंटे लंबी बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने आगामी राजनीतिक रणनीति और देश के ज्वलंत मुद्दों पर मंथन किया। बैठक में सरकार को घेरने के लिए बड़े आंदोलनों की रूपरेखा तय की गई है।
28 जून से होगा बड़ा आंदोलन बैठक में लिए गए अहम फैसले के अनुसार, कांग्रेस आगामी 28 जून से 30 जून, 2026 तक देशव्यापी आंदोलन करेगी। पार्टी ने सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरने का निर्णय लिया है।
अमेरिका-भारत व्यापार समझौते का विरोध कांग्रेस का मानना है कि 22 जून को होने वाला भारत-अमेरिका व्यापार समझौता देश के किसानों के लिए नुकसानदेह होगा। पार्टी के अनुसार, इसका सीधा असर मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और बिहार के कपास, सोया, मक्का और सेब उत्पादक किसानों पर पड़ेगा। इसे पार्टी ने अपनी प्राथमिकता सूची में शीर्ष पर रखा है।
पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था पर तंज बैठक में नीट (NEET) और सीबीएसई परीक्षाओं में हो रही धांधली को लेकर सरकार पर तीखे हमले किए गए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि संसद में पेपर लीक कानून पास करने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। पार्टी का कहना है कि प्रधानमंत्री ने जिसे मास्टर स्ट्रोक कहा था, उसी के कार्यकाल में परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
अगले 3 महीने तक रहेगा प्रदर्शन का दौर संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बैठक के बाद स्पष्ट किया कि पार्टी अगले दो से तीन महीनों तक लगातार देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने महंगाई, रसोई गैस की बढ़ती कीमतें और पेपर लीक को मुख्य मुद्दा बताते हुए कहा कि इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।
बैठक में कौन-कौन रहा मौजूद? इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ ही एआईसीसी महासचिव, प्रभारी और विभिन्न राज्यों के पीसीसी अध्यक्ष शामिल हुए। पार्टी ने अपनी पूरी ताकत के साथ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की घोषणा कर दी है।
*A crucial meeting held at Indira Bhawan today in the presence of Congress President Shri @kharge and LoP Shri @RahulGandhi.
— Congress (@INCIndia) June 11, 2026
Congress General Secretary (Organisation) Shri @kcvenugopalmp, AICC General Secretaries, In-charges, and PCC Presidents attended the meeting.
📍New Delhi pic.twitter.com/FsyJnMtIyM
खीरे पर खतरनाक केमिकल का लेप: वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, लोग बोले- खुलेआम बेच रहा कैंसर
समुद्र में अमेरिकी हमले और प्रताड़ना का शिकार हुआ भारतीय नाविक: पिता ने कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: घर-घर योग के महाअभियान में शामिल होंगे प्रदेशवासी, CM मोहन यादव का आह्वान
इतिहास रचते हुए बांग्लादेश ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में दी मात
घाटकोपर सफेद पट्टी विवाद का शांतिपूर्ण अंत; पुलिस की पहल से थमा सोसायटी का तनाव
छंटनी में सिर्फ भारतीय कर्मचारी ही क्यों? अमेरिकी कंपनी का बड़ा फैसला, CEO ने बताई नेटवर्किंग की वजह
पुष्पा बनकर पुलिस को दी थी चुनौती, अब हाफ पैंट में हुई परेड; TMC नेता जहांगीर खान की हेकड़ी निकली
पुष्पा का भौकाल खत्म: TMC नेता जहांगीर खान को पुलिस ने हाफ पैंट में सड़कों पर घुमाया
नवी मुंबई में बनेगा दुनिया का आधुनिक मेडिसिटी : महाराष्ट्र सरकार और क्लीवलैंड क्लिनिक के बीच ऐतिहासिक समझौता
हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म शूटिंग पर बवाल, बार का बोर्ड देख भड़के हिंदू संगठन