पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कभी फलता विधानसभा क्षेत्र में अपनी दबंगई का सिक्का जमाने वाले तृणमूल कांग्रेस के पूर्व उम्मीदवार जहांगीर खान की हेकड़ी पुलिस ने निकाल दी है। पुलिस ने उन्हें हाफ पैंट पहनाकर पूरे इलाके में परेड कराई, जिसकी तस्वीरें अब पूरे राज्य में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
जहांगीर खान पर फलता पुलिस स्टेशन में 7 गंभीर मामले दर्ज हैं। चुनाव के दौरान जब पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा ने उन्हें वोटरों को न डराने की चेतावनी दी थी, तब जहांगीर ने फिल्मी अंदाज में कहा था, अगर आप सिंघम हैं, तो मैं पुष्पा हूं। इस चुनौती के बाद से ही पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।
जहांगीर पर चुनाव के दौरान गंभीर धांधली के आरोप लगे थे। मुख्य आरोप ईवीएम मशीन पर बीजेपी के चुनाव चिह्न को टेप से ढकने और मतदाताओं को डराने-धमकाने का है। बूथों से सीसीटीवी फुटेज गायब होने के बाद मामला और तूल पकड़ गया, जिसके चलते चुनाव आयोग ने फलता विधानसभा सीट पर मतदान रद्द कर दोबारा चुनाव कराने का कड़ा फैसला लिया था।
जहांगीर खान को 18 मई को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत मिली थी, ताकि वह दोबारा मतदान में हिस्सा ले सकें। लेकिन जब अदालत ने उनकी राहत को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया, तो वह अंडरग्राउंड हो गए। गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने अपना मोबाइल बंद कर दिया, सिम बदल ली और व्हाट्सएप तक डिलीट कर दिया था।
पुलिस के अनुसार, जहांगीर नेपाल में बसने की योजना बना रहे थे। वह काठमांडू में किराए के मकान में छिपे थे। भारत लौटते समय पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने उन्हें पानीटंकी बॉर्डर के पास से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें उनके गढ़ फलता में लाकर कानून का खौफ दिखाया और हाफ पैंट में सड़कों पर घुमाया।
यह कार्रवाई चुनाव प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाने वाले बाहुबली नेताओं के लिए एक बड़ा संदेश है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है।
लो उतर गया पुष्पा का भूत, TMC उम्मीदवार जहांगीर खान की पुलिस ने निकाली परेड... pic.twitter.com/DBul2zpYhp
— Yashodhan Sharma (@YashodhanSharm1) June 11, 2026
महेंद्र माखिजानी का काला सच: 955 करोड़ का फ्रॉड, ड्रग्स और सेक्स पार्टियों से ब्लैकमेलिंग का खेल
प्रणित मोरे का शो फिर विवादों में: महिला डॉक्टर के डेड बॉडी वाले कमेंट पर भड़का सोशल मीडिया
सफेद साड़ी भेजकर डराने वाली नेता खुद पड़ी भीड़ के हत्थे, सड़क पर हुआ ऐसा हाल
भीषण गर्मी से राहत: दिल्ली समेत 10 राज्यों में झमाझम बारिश-ओले का अलर्ट, बदलेगा मौसम का मिजाज
ऐतिहासिक जीत: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार वनडे सीरीज में रौंदा
Gaokao vs NEET: चीन की शांति और भारत का विवाद , शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
PoK में खूनी खेल: रावलकोट में पाक सेना की बर्बरता, 16 प्रदर्शनकारियों की गोली मारकर हत्या
छंटनी में सिर्फ भारतीय कर्मचारी ही क्यों? अमेरिकी कंपनी का बड़ा फैसला, CEO ने बताई नेटवर्किंग की वजह
शत्रुघ्न सिन्हा के ट्वीट से गरमाई सियासत: ममता बनर्जी से बढ़ती दूरी के संकेत?
फ्लाइट में विंडो सीट के लिए हक की लड़ाई , पति ने एयर होस्टेस को बुलाया, फिर भी हुआ ये हाल!