उत्तर प्रदेश के शामली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दवा कारोबारी के बेटे आयुष मलिक के इस्लाम कबूल कर मोहम्मद अली बनने की कहानी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में अब प्रेम प्रसंग, करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश और जबरन धर्म परिवर्तन जैसे गंभीर आरोप लग रहे हैं।
मुलाकात और प्यार की शुरुआत दवा कारोबारी देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक ने बी-फार्मा किया है। कहानी की शुरुआत तब हुई जब 2018 में पैर में फ्रैक्चर होने के बाद आयुष शामली के एक अस्पताल में भर्ती हुआ। वहां उसकी मुलाकात फिजियोथैरेपिस्ट और जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी से हुई। जान-पहचान जल्द ही प्रेम संबंधों में तब्दील हो गई।
क्या है परिवार का आरोप? आयुष के पिता देवराज मलिक का आरोप है कि चांदनी और उसके परिवार ने साजिश के तहत आयुष को अपने जाल में फंसाया। शिकायत के अनुसार, चांदनी का भाई आस मोहम्मद आयुष की मेडिकल शॉप पर काम करता था, जिसे परिवार की आर्थिक स्थिति और करोड़ों की संपत्ति की पूरी जानकारी थी। परिवार का दावा है कि फर्जी निकाहनामा दिखाकर उन पर दबाव बनाया जा रहा है और पूरी संपत्ति हड़पने की कोशिश की जा रही है।
कानूनी शिकंजा और एफआईआर देवराज मलिक की तहरीर पर शामली की कोतवाली पुलिस ने एफआईआर (नं. 241/26) दर्ज की है। इसमें चांदनी कुरैशी समेत उसके परिवार के कई सदस्यों और एक मौलवी को नामजद किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कड़ा धाराओं और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मर्जी से अपनाया इस्लाम : आयुष का अपना पक्ष विवाद के बीच आयुष मलिक (मोहम्मद अली) का एक अलग ही बयान सामने आया है। आयुष का कहना है कि उसने किसी दबाव में नहीं, बल्कि अपनी मर्जी से इस्लाम अपनाया है। उसने दावा किया है कि वह 2008 से ही इस्लाम को समझ रहा था और पाकिस्तानी यूट्यूबर डॉ. इसरार के प्रवचनों से काफी प्रभावित था। आयुष के अनुसार, उसने 12 साल पहले ही इस्लाम स्वीकार कर लिया था, लेकिन परिवार की प्रतिष्ठा और बहनों की शादी के चलते इसे गोपनीय रखा।
पुलिस की जांच का दायरा बढ़ा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब दिल्ली और मुंबई तक जांच के तार खंगाल रही है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, दिल्ली में हुए कथित निकाह और उसमें शामिल मौलवियों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जो भी आरोपी इस साजिश में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आयुष ने साफ कर दिया है कि वह वापस हिंदू धर्म में नहीं लौटना चाहता, जबकि उसका परिवार इसे लव जिहाद और संपत्ति का मामला बता रहा है।
*Shamli, Uttar Pradesh: On converting from Hinduism to Islam, Mohammad Ali (Ayush Malik) says, I have become a Muslim. If I have converted, then what is the meaning of return ? The question of return would arise only if I became a Hindu again; otherwise, it would mean that I… pic.twitter.com/beZFxj7nv8
— IANS (@ians_india) June 8, 2026
IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका, तीन बड़े मैच विनर बाहर
राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी का नामांकन मंजूर, कांग्रेस-विपक्ष को बड़ा झटका
पीएम मोदी ने रचा इतिहास: सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड तोड़ते ही ट्रंप समेत दुनिया भर से मिली बधाई
Blinkit का जादुई कीबोर्ड: कुछ भी टाइप करें और हाजिर हो जाएगी चॉकलेट, क्या यह प्राइवेसी के लिए खतरा है?
ओमान तट पर अमेरिकी हमला: 3 भारतीयों की मौत पर भारत का कड़ा रुख, अमेरिका को किया तलब
955 करोड़ का विदेशी खेल: अमेरिका में भारतीय मूल के फाइनेंसर को 30 साल की जेल का खतरा
मिडिल ईस्ट में महायुद्ध: अमेरिका ने ईरान पर बरसाईं मिसाइलें, मीनाब-सिरीक समेत कई शहर दहले
पीएम मोदी ने रचा इतिहास: सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित PM बने, बताया किसे मानते हैं अपना ईश्वर
बंदूक नहीं, डांस मूव्स से सबको चौंकाते थे सांभा : मैक मोहन का अनदेखा वीडियो वायरल
मणिपुर फिर दहला: 6 नागाओं के शव मिलने से आक्रोश, 28 दिनों तक जारी रही अपनों की तलाश