नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने अगले तीन महीनों के लिए एक व्यापक राष्ट्रीय अभियान की घोषणा की है।
सड़कों पर दिखेंगे नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस ने अपने हर नेता और कार्यकर्ता को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे पूरी तरह से फील्ड में उतरें। यह अभियान मुख्य रूप से महंगाई, बेरोजगारी, परीक्षा में धांधली, सामाजिक असमानता और कमजोर विदेश नीति के मुद्दों पर केंद्रित रहेगा। पार्टी का उद्देश्य जनता की आवाज बनकर सरकार को इन मोर्चों पर घेरना है।
युवाओं के भविष्य पर चिंता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि NEET और अन्य भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक होने की घटनाओं ने करोड़ों युवाओं का भरोसा तोड़ दिया है। खड़गे ने कहा, जिन संस्थानों को बनाने में दशकों लगे, उन्हें आज जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है। अब हमारी जिम्मेदारी संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा करना है।
राज्यसभा नामांकन पर मचा सियासी घमासान यह रणनीति ऐसे समय में बनी है जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने से हड़कंप मचा है। के.सी. वेणुगोपाल ने इस प्रक्रिया को लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी आपराधिक मामले या FIR के केवल तकनीकी आधार पर नामांकन रद्द करना दुर्भावनापूर्ण है।
विदेश नीति और व्यापार समझौतों पर सवाल पार्टी ने केंद्र की विदेश नीति को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। वेणुगोपाल ने कहा कि खाड़ी संकट के दौरान सरकार का रुख स्पष्ट नहीं है, जिसके कारण भारतीय नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। साथ ही, उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सवाल उठाते हुए इसे भारतीय किसानों के हितों के खिलाफ बताया।
लोकतंत्र की लड़ाई का संकल्प कांग्रेस की यह बैठक केवल संगठनात्मक रणनीतियों तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें पार्टी ने खुद को लोकतंत्र का रक्षक के रूप में पेश करने की कोशिश की है। अब देखना यह होगा कि तीन महीने चलने वाला यह अभियान जमीनी स्तर पर सरकार की नीतियों को कितना प्रभावित कर पाता है।
आज देश के सामने महंगाई, बेरोजगारी, परीक्षा घोटाले और सामाजिक असमानता जैसी गंभीर चुनौतियाँ हैं। NEET, विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विवादों ने करोड़ों युवाओं और उनके परिवारों का विश्वास हिलाया है। श्री राहुल गाँधी स्वयं प्रभावित छात्रों और युवाओं… pic.twitter.com/vJfxmyUVmV
— Mallikarjun Kharge (@kharge) June 11, 2026
आत्मनिर्भर भारत की नई उड़ान: वडोदरा में बने पहले मेक इन इंडिया C-295 विमान ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ इतिहास के पन्नों पर छाए पीएम मोदी, दुनिया भर से मिलीं बधाई
इंडिया ए का धमाका: अफगानिस्तान के सामने खड़ा किया 350 रनों का विशाल लक्ष्य
सोनम वांगचुक का मराठी अंदाज: पुणे में फूटा छात्रों का गुस्सा, पेपर लीक के खिलाफ छेड़ी जंग
955 करोड़ का विदेशी खेल: अमेरिका में भारतीय मूल के फाइनेंसर को 30 साल की जेल का खतरा
घाटकोपर सफेद पट्टी विवाद का शांतिपूर्ण अंत; पुलिस की पहल से थमा सोसायटी का तनाव
राज्यसभा चुनाव: राजस्थान और मध्यप्रदेश में बीजेपी का जलवा, निर्विरोध जीते सभी उम्मीदवार
NEET विवाद: सुधार की ओर बढ़ते कदम, अब चीन और अमेरिका के परीक्षा मॉडल पर टिकी नजरें
370 रुपये की बिरयानी के बाद अब महिला डॉक्टर का डेड बॉडी पर विवादित बयान, माफी मांगते हुए कहा- मेरी ही गलती थी
ऑस्ट्रेलिया के लिए इतिहास रचेंगे भारत में जन्मे निखिल चौधरी, 62 साल बाद होगा यह अनोखा कारनामा