राज्यसभा की रिक्त सीटों के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राजस्थान और मध्यप्रदेश में अपना दबदबा कायम रखा है। नामांकन वापसी की प्रक्रिया खत्म होने के बाद दोनों राज्यों में चुनाव की नौबत ही नहीं आई और सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए।
राजस्थान की तीन सीटों के लिए हुए चुनाव में बीजेपी के सतीश पूनिया और अलका गुर्जर तथा कांग्रेस के नीरज डांगी को आधिकारिक तौर पर निर्वाचित घोषित किया गया है। वर्तमान में राजस्थान से राज्यसभा की 10 सीटों में से अब बीजेपी और कांग्रेस के पास पांच-पांच सीटें हो गई हैं।
मौजूदा सांसद राजेंद्र गहलोत और रवनीत सिंह का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद नए सदस्य अपना कार्यभार संभालेंगे।
मध्यप्रदेश में चुनाव का परिदृश्य एकतरफा रहा। बीजेपी ने तीनों सीटों पर जीत दर्ज की है। पार्टी के उम्मीदवार तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को विजेता घोषित किया गया।
जीत के बाद बीजेपी नेताओं ने इसे पार्टी संगठन और नेतृत्व पर जनता के अटूट विश्वास की जीत बताया है।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन को मैदान में उतारा था, लेकिन शपथपत्र में जानकारी छिपाने के गंभीर आरोपों के चलते उनका नामांकन पत्र निर्वाचन आयोग द्वारा निरस्त कर दिया गया। नामांकन रद्द होने के कारण बीजेपी की जीत पहले ही तय मानी जा रही थी।
राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया के बीच गुजरात में भी बीजेपी के सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं, बिहार एमएलसी चुनाव में भी 10 उम्मीदवारों को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया है, जिसमें निशांत कुमार और पवन सिंह पहली बार उच्च सदन में प्रवेश कर रहे हैं।
BJP leader Tarun Chugh receives the certificate of election from Returning Officer Arvind Sharma after being elected to the Rajya Sabha from Madhya Pradesh. pic.twitter.com/qCxFecpNOG
— ANI (@ANI) June 11, 2026
स्विमिंग पूल बना कमाई की मशीन: 30 दिन में 22.5 लाख रुपये का मुनाफा, हैरान कर देगी ये कहानी
सोशल मीडिया पर 370 रुपये बिरयानी विवाद: कौन हैं कॉमेडियन प्रणित मोरे, जिन्हें मिल रही कड़ी आलोचना?
PoK में जुल्म और हिंसा पर भड़के फारूक अब्दुल्ला, UN से की दखल की मांग
ट्रेन की खिड़की से की घिनौनी हरकत, महिला के चेहरे पर गिरे पेशाब के छींटे; मची अफरा-तफरी
नाहिद राणा का खौफनाक बाउंसर: बल्ला छोड़ डांस करने पर मजबूर हुए लाबुशेन, वीडियो हुआ वायरल
स्टेशन पर रिश्तेदार को छोड़ना पड़ा महंगा, 500 रुपये का जुर्माना देख भड़का यात्री
80 की उम्र में मार्कंडेय काटजू का नया दांव: क्या इश्क करो पार्टी सिर्फ व्यंग्य है या फिर कोई बड़ा राजनीतिक प्रयोग?
अब सिर्फ होममेकर नहीं, राष्ट्र निर्माता हैं महिलाएं: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
IND vs AFG: 22 गेंदों में मचाया कोहराम, फिर भी सिर पकड़कर पवेलियन लौटे वैभव सूर्यवंशी
फ्लाइट में विंडो सीट के लिए हक की लड़ाई , पति ने एयर होस्टेस को बुलाया, फिर भी हुआ ये हाल!