ओमान के शिनास पोर्ट के पास गुरुवार को एक और व्यावसायिक जहाज MT Jalveer पर हमला होने से हड़कंप मच गया है। इस जहाज पर चालक दल के रूप में 20 भारतीय नाविक सवार हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर अब भारतीय समुद्री कर्मियों की सुरक्षा पर पड़ रहा है।
इंजन रूम में लगी भीषण आग हमले की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जहाज के चिमनी और इंजन रूम में भीषण आग लग गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जहाज से निकलता काला धुआं साफ देखा जा सकता है। राहत की बात यह है कि प्राथमिक सूचनाओं के अनुसार, सभी 20 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने स्थिति की पुष्टि की है और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजरें बनाए हुए हैं।
72 घंटों में हमलों की झड़ी यह घटना पिछले तीन दिनों में भारतीय नाविकों को ले जा रहे जहाजों पर हुआ तीसरा बड़ा हमला है। सोमवार को एमटी मैरिवेक्स में आग लगने के बाद 24 भारतीयों को किसी तरह बचाया गया था। वहीं, बुधवार को सेटेबेलो जहाज पर हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की दुखद मौत हो गई थी। इस जहाज पर सवार 21 लोग तो सुरक्षित निकल आए, लेकिन तीन अन्य की जान बचाना मुमकिन नहीं हो सका।
भारत सरकार की सख्त चेतावनी लगातार हो रहे इन हमलों पर विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सरकार ने इन वारदातों की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि क्षेत्र में जहाजों को निशाना बनाना बेहद चिंताजनक है और यह वहां चल रहे संघर्ष का खौफनाक परिणाम है।
विदेश मंत्रालय ने सभी संबंधित पक्षों से तत्काल प्रभाव से तनाव कम करने और कूटनीतिक समाधान खोजने की अपील की है। साथ ही, भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाने की कवायद भी शुरू कर दी गई है।
🚨Another commercial vessel with Indian sailors on board attacked in Hormuz Strait
— Sputnik India (@Sputnik_India) June 11, 2026
MT Jalveer has come under attack off the Oman coast.
The incident comes just one day after another attack on a commercial tanker off Oman left three Indian seafarers dead. pic.twitter.com/Ln65uPkkr0
नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ इतिहास के पन्नों पर छाए पीएम मोदी, दुनिया भर से मिलीं बधाई
कभी बेदखल करने वाले पिता के लिए तेज प्रताप का भावुक संदेश: मेरी हर उपलब्धि आपकी देन
IIT जोधपुर का नया धमाका: मैथमेटिक्स और कंप्यूटिंग में BS कोर्स शुरू, 40 सीटों के लिए ऐसे मिलेगा एडमिशन
दिल्ली: चाणक्यपुरी में तमिलनाडु हाउस में गैस लीक से आग, बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री
ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, एक और राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा
यूपी में शुरू हुआ आयुष्मान कार्ड का महा-अभियान: अब 5 लाख तक का मुफ्त इलाज पाना होगा बेहद आसान
BPSC AES परीक्षा आज: 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य, इन नियमों को न करें नजरअंदाज
लालू यादव का जन्मदिन: मेरी उम्र भी पापा को लग जाए , तेज प्रताप के भावुक पोस्ट ने खत्म की दूरियां
शत्रुघ्न सिन्हा का यू-टर्न : पीएम मोदी की तारीफ से सियासी गलियारों में हलचल
मेरठ के स्विमिंग पूल से हर महीने 22.5 लाख की कमाई? वायरल दावे ने मचाया हड़कंप