राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव आज (गुरुवार) अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर पूरा परिवार एकजुट नजर आया, लेकिन सबसे अधिक चर्चा बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के उस पोस्ट की हो रही है, जिसमें उन्होंने पिता के प्रति अपने गहरे प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया है।
अतीत की कड़वाहट पीछे छूटी गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही तेज प्रताप और लालू यादव के बीच दूरियां काफी बढ़ गई थीं। खबरों के अनुसार, उस वक्त लालू प्रसाद ने तेज प्रताप को घर से बेदखल तक कर दिया था। हालांकि, पिता के जन्मदिन पर तेज प्रताप के शब्दों ने इन तमाम कड़वाहटों को पीछे छोड़ दिया है।
पिता को समर्पित की अपनी हर सफलता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेज प्रताप ने पिता के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, आज आपके जन्मदिन पर मैं दिल से कहना चाहता हूं कि मैं खुद को बेहद सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे आपका पुत्र होने का अवसर मिला। आपने मुझे सिर्फ जन्म ही नहीं दिया, बल्कि जीवन जीने का सही तरीका भी सिखाया।
तेज प्रताप ने आगे कहा कि आज वे जो कुछ भी हैं, वह केवल पिता के आशीर्वाद और संस्कारों का ही परिणाम है। उन्होंने अपनी हर सफलता और अपनी पहचान को पिता को समर्पित किया है।
आप महान नेता और प्रेरणा हैं तेज प्रताप ने अपने पिता की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, पापा, आप सिर्फ हमारे पिता नहीं हैं, बल्कि एक महान नेता, इंसान और प्रेरणा हैं। आपकी दूरदृष्टि और निस्वार्थ भावना दुर्लभ है। आपने न केवल अपने परिवार को एकजुट रखा, बल्कि अपना पूरा जीवन समाज, राज्य और देश की सेवा में समर्पित कर दिया।
मेरी उम्र भी आपको लग जाए अपनी भावनाओं को जाहिर करते हुए तेज प्रताप काफी भावुक दिखे। उन्होंने कामना की कि लालू यादव हमेशा स्वस्थ रहें, खुश रहें और दीर्घायु हों। उन्होंने यहां तक कह दिया, अगर मेरी उम्र भी आपको लग जाए, तो उससे बड़ी खुशी मेरे लिए और कोई नहीं होगी। आपका मुस्कुराता हुआ चेहरा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
यह पोस्ट राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि एक समय पर पिता-पुत्र के रिश्तों में आई तल्खी ने पार्टी के अंदर काफी हलचल मचा दी थी। अब जन्मदिन के मौके पर बेटे का यह प्रेमपूर्ण संदेश रिश्तों में आए सुधार की ओर इशारा कर रहा है।
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ, पापा!
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) June 10, 2026
आज आपके जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर मैं दिल से कहना चाहता हूँ कि मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे आपका पुत्र होने का अवसर मिला। आपने मुझे सिर्फ जन्म ही नहीं दिया, बल्कि जीवन जीने का सही तरीका भी सिखाया। आपने मुझे संघर्ष करना,… pic.twitter.com/UuR3p7wncC
ऋतुराज गायकवाड़ ने तोड़ा विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, लिस्ट-ए क्रिकेट में बने दुनिया के सिरमौर
भीषण गर्मी से राहत: 11 जून से बदलेगा मौसम, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट
ओमान तट पर जहाजों पर हमलों से हड़कंप: 3 भारतीय लापता, भारत ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब
स्विमिंग पूल बना कमाई की मशीन: 30 दिन में 22.5 लाख रुपये का मुनाफा, हैरान कर देगी ये कहानी
पुराने कपड़ों को मिलेगा नया जीवन: दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर शुरू होने जा रही अर्पण केंद्र सुविधा
राज्यसभा चुनाव में चीरहरण का बवाल: कांग्रेस MLA के बिगड़े बोल, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर गरमाई MP की सियासत
ओमान तट पर जहाजों पर हमले बंद हों: भारत की UNSC में दो टूक, 3 भारतीय अब भी लापता
लालू यादव का जन्मदिन: मेरी उम्र भी पापा को लग जाए , तेज प्रताप के भावुक पोस्ट ने खत्म की दूरियां
अब सिर्फ होममेकर नहीं, राष्ट्र निर्माता हैं महिलाएं: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
क्या 2027 वर्ल्ड कप में दिखेंगे रोहित-विराट? अश्विन ने खोले बड़े राज