नई दिल्ली: पिछले कई दिनों से सूरज के तीखे तेवरों और लू (हीटवेव) से झुलस रहे उत्तर और मध्य भारत के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान समेत पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 11 जून से तपती गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
दिल्ली-NCR में पारे का टॉर्चर और राहत की उम्मीद फिलहाल दिल्ली में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। मौसम विभाग (IMD) ने 11 जून तक भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। लेकिन इसके बाद, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से मौसम करवट लेगा और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी।
70 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 11 जून से मैदानी इलाकों में तेज अंधड़ और धूल भरी आंधी का दौर शुरू होगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। IMD ने चेतावनी दी है कि 11 और 12 जून को गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। शहरी इलाकों में जलभराव और तेज हवाओं से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
पहाड़ों पर अलर्ट और यात्रियों के लिए हिदायत हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। इसके चलते पहाड़ी राज्यों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 13 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत में वर्षा का सिलसिला जारी रहेगा।
मानसून का इंतजार: कब तक मिलेगी पूरी राहत? केरल में दस्तक देने के बाद मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में मानसून की पहली बारिश 25 से 30 जून के बीच होने का अनुमान है। तब तक, यह पश्चिमी विक्षोभ ही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से लोगों को अस्थाई राहत दिलाने का काम करेगा। मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
*IMD Weather Warning !
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 10, 2026
Under the influence of western disturbance, wet spell likely over northwest India till 13th with possibility of thunderstorm with gusty winds (50-60 kmph) & hailstorm on 11th & 12th June, 2026.
Stay tuned for the latest weather updates and forecasts.… pic.twitter.com/4F0bb5HD6l
छोले-कुलचे बेचने वाले पिता का बेटा अब पहनेगा टीम इंडिया की जर्सी, संघर्ष से सफलता तक की कहानी
लड़की हूं, फंसा दूंगी! : उत्तराखंड के डाकघर में हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला कर्मचारी की धमकी का वीडियो वायरल
वंदे भारत में सफर कर भावुक हुए सोनू सूद, रेलवे की तारीफ पर छिड़ी सोशल मीडिया पर जंग
अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता: होर्मुज जलडमरूमध्य खुलेगा, 19 जून को होगी औपचारिक डील
वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से फिर आग उगलने की तैयारी, करो या मरो मुकाबले में श्रीलंका ए से भिड़ेगी टीम इंडिया
जिम में 35 किलो के डंबल का खतरनाक चैलेंज! वीडियो देख लोग बोले- यह तो बच्चों का खेल है
स्लोवाकिया पहुंचे PM मोदी: ब्रेड-नमक से स्वागत और महादेव कीर्तन की गूंज से भावविभोर हुए प्रधानमंत्री
लापरवाही पड़ी भारी: मचान से नीचे गिरने का खौफनाक वीडियो वायरल
आरी-आरी... मैक्रों ने शेयर किया मोदी का वीडियो, फ्रांस में दिखी भारत-फ्रांस की बेस्ट दोस्ती
बलौदा बाजार में बढ़ा हाईटेक अलर्ट: बाढ़ की आपदा से निपटने के लिए SDRF का दमदार मॉक ड्रिल