फ्रांस के नीस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत और फ्रांस के बीच एक नई केमिस्ट्री देखने को मिली। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक बेहद खास वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में दोनों नेताओं के बीच गहरी गर्मजोशी दिख रही है। वीडियो के बैकग्राउंड में आरी-आरी गाना बज रहा है, जो इसे और भी दिलचस्प बना रहा है। फुटेज में दोनों नेता गले मिलते, हाथ मिलाते और विला केर्लियोस के सुंदर गलियारों में टहलते हुए अनौपचारिक बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
भारत इनोवेट्स 2026 में दिखी स्टार्टअप की धमक इससे पहले, दोनों नेताओं ने भारत इनोवेट्स 2026 कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसका मुख्य उद्देश्य भारत के तेजी से बढ़ते तकनीकी क्षेत्र और स्टार्टअप इकोसिस्टम में विदेशी निवेश को आकर्षित करना है।
पीएम मोदी ने इस दौरान दुनिया भर के इनोवेटर्स को भारत के साथ जुड़ने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत अब वैश्विक चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए एक टेक्नोलॉजी हब के रूप में तैयार है।
12 साल का सफर, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम पीएम मोदी ने गर्व से साझा किया कि पिछले 12 सालों में भारत ने इनोवेशन के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाई है। उन्होंने बताया कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है।
प्रधानमंत्री ने कहा, हमने पेटेंट फाइलिंग से लेकर इनक्यूबेशन नेटवर्क तक, हर स्तर पर मिशन मोड में काम किया है। भारत का विकास अब सुधारों और इनोवेशन से संचालित है, जो रुकने वाला नहीं है।
मैक्रों ने की मोदी की सराहना फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी के भारत इनोवेट्स में शामिल होने को अपने देश के लिए सम्मान की बात बताया। उन्होंने पीएम मोदी को भारत के नेता के रूप में 12 साल पूरे करने पर बधाई दी और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उनके योगदान की जमकर तारीफ की।
इस दौरे के दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे, जिसमें रक्षा, तकनीक और व्यापारिक संबंधों के भविष्य पर गहन चर्चा होगी। यह मुलाकात न केवल कूटनीतिक है, बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर भी दोनों नेताओं के बीच बढ़ते तालमेल को दर्शाती है।
🇮🇳🇫🇷 pic.twitter.com/MD1gMC04dp
— Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) June 14, 2026
योगमय हुआ देहरादून: ‘रन फॉर योगा’ में दौड़ते दिखे CM धामी, उत्तराखंड को बनाएंगे ग्लोबल वेलनेस हब
नाइटक्लब विवाद के बीच बेन स्टोक्स की वापसी, काउंटी टीम में मिली जगह
मेरे मरने के बाद भी रिलीज होगी फिल्म , काला हिरण विवाद में प्रोड्यूसर को मिली पाकिस्तान से धमकी
अमृतसर में बड़ा हथियारों का जखीरा बरामद: ड्रोन के जरिए चल रहा था सीमा पार तस्करी का खेल
टाइम्स स्क्वायर में फिर गूंजी गोलियां: एनबीए जीत के जश्न के बीच मची भगदड़
जब मैदान में उतरी फीमेल मेसी , फुटबॉल खेलते बच्चों की छुट्टी कर दी गाय ने!
स्टुअर्ट ब्रॉड की ऑल-टाइम टेस्ट इलेवन : सचिन की छुट्टी, कोहली को मिली जगह
बंगाल में TMC नेताओं के अंडे से स्वागत का सिलसिला जारी, अब पूर्व मंत्री उदयन गुहा बने निशाना
सुरेश यादव बनकर हिंदू महिला को फंसाया, निकाह के लिए मस्जिद पहुँचा तो मौलवी ने कहा- बजरंग दल से डर लगता है
फुटबॉल के मैदान पर भारत-फ्रांस की नई दोस्ती: पीएम मोदी ने बताया क्यों खास है यह रिश्ता