नई दिल्ली: ओमान के तट पर वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों ने खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है। इन हमलों में भारतीय नागरिकों के फंसने और लापता होने की खबरों के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है।
हमले में 3 भारतीय लापता बुधवार को ओमान के पास ‘सेट्टेबेलो’ (Settebello) नामक जहाज पर हुए हमले में कम से कम तीन भारतीय लापता हैं। इससे पहले इसी हफ्ते ‘मारिवेक्स’ (Marivex) जहाज को भी निशाना बनाया गया था। मारिवेक्स पर 24 भारतीय नाविक सवार थे, जिनमें से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है, लेकिन तीन अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
भारत ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब जहाजों पर हो रहे इन हमलों को लेकर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने दिल्ली में स्थित अमेरिकी दूतावास के चार्ज डी अफेयर्स जेसन मीक्स को तलब किया है। भारत ने इन हमलों पर गहरी चिंता जताई है और इसे पश्चिम एशिया में चल रहे अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष का सीधा परिणाम बताया है।
दूतावास की पैनी नजर मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि वे स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं और बचाव अभियान में सक्रिय रूप से समन्वय कर रहे हैं। दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है और जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा करने का आश्वासन दिया है।
वायरल हुआ क्रू का SOS मैसेज ‘मारिवेक्स’ टैंकर पर हुए हमले के दौरान का एक ऑडियो संदेश वायरल हुआ है। इसमें एक भारतीय क्रू सदस्य मदद की गुहार लगाता सुनाई दे रहा है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र की समुद्री सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भारत ने क्षेत्र में जहाजों पर हो रहे लगातार हमलों की कड़ी निंदा की है और इसे अत्यंत चिंताजनक करार दिया है।
Our statement on the attack on a commercial vessel off the coast of Oman ⬇️https://t.co/w405oJsHmZ pic.twitter.com/m0U3U81hQn
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) June 10, 2026
बंगाल के प्राइवेट स्कूल में नोटों का पहाड़ : कैश के साथ शराब और कंडोम मिलने से मचा हड़कंप
ऋतुराज गायकवाड़ ने तोड़ा विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, लिस्ट-ए क्रिकेट में बने दुनिया के सिरमौर
राशन कार्डधारकों के लिए राहत: अब 15 जून तक मिलेगा मुफ्त राशन, जानें पूरी जानकारी
भारतीय-अमेरिकी छात्रों का कमाल: फ्रेंडज़ोन चैटबॉट ने जीता प्रेसिडेंशियल AI चैलेंज
डेड बॉडी के प्राइवेट पार्ट्स पर घटिया मजाक: स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के बाद अब लेडी डॉक्टर का वीडियो वायरल
जिम में सुबह-सुबह कत्लेआम: ट्रेनर को सीने में उतार दीं 10 गोलियां, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
सावधान! अखबार में लिपटा वड़ा-पाव और समोसा बिगाड़ सकते हैं आपकी सेहत, FSSAI ने दी चेतावनी
राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी का नामांकन मंजूर, कांग्रेस-विपक्ष को बड़ा झटका
यूपी में मौसम का बड़ा बदलाव: 35 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आज 80 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी और ओलावृष्टि
Blinkit का जादुई कीबोर्ड: कुछ भी टाइप करें और हाजिर हो जाएगी चॉकलेट, क्या यह प्राइवेसी के लिए खतरा है?