जिम में सुबह-सुबह कत्लेआम: ट्रेनर को सीने में उतार दीं 10 गोलियां, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
News Image

हरियाणा के हांसी में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। फव्वारा चौक के पास वर्कआउट करवा रहे एक जिम संचालक की बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। इस घटना में एक युवती भी घायल हुई है।

5 सेकंड में बरसीं 10 गोलियां वारदात सुबह करीब 5 बजे हुई। 25 वर्षीय जिम ट्रेनर कपिल जिम के पास स्थित दुकान की सीढ़ियों पर लड़के-लड़कियों को वार्म-अप करवा रहा था। तभी हेलमेट पहने दो बदमाश बाइक से वहां पहुंचे। बिना किसी चेतावनी के पीछे बैठे हमलावर ने पिस्टल निकाली और महज 5 सेकंड में 10 राउंड फायरिंग कर दी।

सिर और पीठ में लगी गोलियां हमलावरों ने इतनी करीब से फायरिंग की कि कपिल को संभलने का मौका तक नहीं मिला। सिर और पीठ में गोलियां लगने से कपिल मौके पर ही गिर गया। इस दौरान एक गोली वहां मौजूद शिखा नाम की युवती को भी लग गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हवा में हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घायल युवती को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूरी प्लानिंग के साथ पहुंचे थे हमलावर पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे। कपिल हर रोज इसी जगह पर ट्रेनिंग देता था, जिससे साफ है कि हमलावरों ने पहले इसकी रेकी की थी। मौके से पुलिस को 10 खाली खोल मिले हैं। डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि सीआईए और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल को सील कर सबूत जुटाए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

लव मैरिज से जुड़ा है मामला? मृतक कपिल मूल रूप से जींद के डालमवाला गांव का रहने वाला था और पिछले तीन साल से हांसी में रेड जिम चला रहा था। सूत्रों के अनुसार, कपिल ने कुछ समय पहले ही एक इंटरकास्ट लव मैरिज की थी। उसकी पत्नी फिलहाल अपने परिजनों के साथ रह रही थी। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या यह ऑनर किलिंग का मामला है या रंजिश के चलते हत्या की गई। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को खंगाल रही है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

विवादों के पर्याय बने प्रणित मोरे: 370 की बिरयानी मामले में चौतरफा घिरे, डिलीट करना पड़ा सोशल मीडिया

Story 1

370 रुपये की बिरयानी वाले वायरल नोटिफिकेशन पर मचा बवाल, Zomato ने तोड़ी चुप्पी; जानें क्या है पूरा सच

Story 1

नन्हीं सी जान का बड़ा कारनामा: मम्मी के सोते ही बच्चे ने कही ऐसी बात कि लोग रह गए दंग

Story 1

बिल गेट्स का खुलासा: जेफ्री एपस्टीन ब्लैकमेल कर रहा था मेरा निजी अफेयर

Story 1

मेरे दोस्त, भाई और मार्गदर्शक : पीएम मोदी के लिए भूटान के प्रधानमंत्री का भावुक संदेश

Story 1

ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, एक और राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा

Story 1

ब्रिटेन-आयरलैंड में भड़की हिंसा: प्रवासी द्वारा चाकूबाजी के बाद सड़कों पर उतरे लोग, एलन मस्क ने किया समर्थन

Story 1

शून्य पर ही चित! बांग्लादेश के सामने ऑस्ट्रेलिया का शर्मनाक पतन, बने कई अनचाहे रिकॉर्ड

Story 1

यूपी में मौसम का बड़ा बदलाव: 35 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आज 80 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी और ओलावृष्टि

Story 1

मोदी का झालमुड़ी डिप्लोमेसी : चिराग का साथ, तो कुशवाहा की दूरी; क्या हैं इसके सियासी मायने?