पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर मची उठापटक के बीच आसनसोल से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के एक ट्वीट ने सबको चौंका दिया है। एक ओर जहां पार्टी टूटने की कगार पर है, वहीं सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की है।
पीएम मोदी के लिए क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी को उनके कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने पीएम को समाज और देश का मार्गदर्शक बताते हुए लिखा, खेल भावना के साथ, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके 12 साल के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। यह संभवतः अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल है। आपके बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
बगावत के बीच दीदी के साथ खड़े होने का दावा सिन्हा का यह बयान ऐसे समय आया है जब ऐसी खबरें जोरों पर हैं कि वह भी TMC के बागी गुट में शामिल हैं। हालांकि, उन्होंने इन चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि वह ममता बनर्जी को नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया, कुछ लोगों ने मजबूरी, धमकी या लालच में ममता दीदी का साथ छोड़ा होगा, लेकिन मैं अपना रास्ता नहीं बदलूंगा। मुसीबत के समय में दीदी मेरे साथ खड़ी थीं, इसलिए मैं उन्हें नहीं छोड़ सकता।
TMC में बढ़ता जा रहा है विद्रोह TMC के भीतर बगावत की आग तेज हो गई है। लोकसभा सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया है कि पार्टी के 20 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर एनडीए (NDA) को समर्थन देने का फैसला किया है। बता दें कि विधानसभा में पहले ही ऋतब्रत बनर्जी की अगुवाई में बड़ा गुट अलग हो चुका है, जबकि संसदीय दल में भी 28 में से 19 सांसदों के बागी होने की खबरें हैं।
क्या टूट जाएगी तृणमूल कांग्रेस? पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली करारी हार के बाद से ही टीएमसी में संकट बढ़ता जा रहा है। राज्यसभा से तीन सांसदों के इस्तीफे और विधानसभा में विधायकों की संख्या लगातार कम होने से ममता बनर्जी के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब देखना यह होगा कि शत्रुघ्न सिन्हा का साथ नहीं छोड़ने का वादा उन्हें पार्टी के अंदर कितना सुरक्षित रख पाता है।
In true sportsman spirit, wishing our friend & guide of society/nation hon ble PM @narendramodi
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) June 11, 2026
best wishes on completing 12yrs in office, perhaps the longest tenure, ever. Wish you a long, healthy & prosperous life ahead. Jai Hind!@YashwantSinha@MamataOfficial… pic.twitter.com/sQcaVJl1N0
झील के ऊपर मंडराया मौत जैसा सन्नाटा: लाखों मच्छरों का ऐसा झुंड देख कांप उठे पर्यटक
ग्राहक अमेरिका में हैं : ओपनडोर ने भारत से अपना कारोबार समेटा, 250 कर्मचारियों की छुट्टी
ऑस्ट्रेलिया के लिए इतिहास रचेंगे भारत में जन्मे निखिल चौधरी, 62 साल बाद होगा यह अनोखा कारनामा
बैसाखी छोड़ दौड़ पड़ा शख्स: सोशल मीडिया पर वायरल इस चमत्कार का सच क्या है?
यूपी विधानसभा चुनाव 2027: सत्ता और विपक्ष में सीट फॉर्मूले पर घमासान, बिछ रही बिसात
ओमान तट के पास भारतीय जहाज जलवीर पर हमला; 72 घंटे में तीसरी बार निशाने पर भारतीय नाविक
पापा, मेरी उम्र भी आपको लग जाए... लालू यादव के जन्मदिन पर बच्चों का छलका प्यार
ग्रेटर नोएडा: टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी, बैरियर तोड़कर निकालीं गाड़ियां, कर्मचारी को 1 किमी दौड़ाकर पीटा
राम मंदिर चंदा विवाद: बृजभूषण शरण सिंह के बयान से मची हलचल, बोले- सच बोला तो आ जाएगी आफत
चीन के गुआंग्शी में दहला इलाका: भीषण धमाके में 7 की मौत, मच गई चीख-पुकार