राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज जन्मदिन है। इस मौके पर उनके परिवार में जश्न का माहौल है। बीती रात ठीक 12 बजे तेजस्वी यादव, पत्नी राजश्री, मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती ने केक काटकर लालू यादव का जन्मदिन मनाया।
सोशल मीडिया पर दिखी भावुकता परिवार के बाकी सदस्यों ने जहां साथ मिलकर खुशियां मनाईं, वहीं सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव और रोहिणी आचार्य के पोस्ट चर्चा का विषय बने हुए हैं। दोनों ने अपने पिता के प्रति गहरा सम्मान और प्यार जाहिर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
तेज प्रताप ने कहा- आप महान प्रेरणा हैं तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट में लिखा, आज आपके जन्मदिन पर मैं खुद को बेहद सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे आपका पुत्र होने का अवसर मिला। आपने मुझे संघर्ष करना और कठिन परिस्थितियों में मजबूत बने रहना सिखाया।
उन्होंने आगे कहा, आप सिर्फ हमारे पिता ही नहीं, बल्कि एक महान नेता और प्रेरणा हैं। मेरे लिए आपकी मुस्कान ही सबसे बड़ी ताकत है। अगर मेरी उम्र भी आपको लग जाए, तो उससे बड़ी खुशी मेरे लिए कुछ नहीं होगी।
रोहिणी आचार्य का भावुक संदेश लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने लिखा, मेरी जिंदगी में आपका स्थान कोई नहीं ले सकता। आपने हर कदम पर मेरा हाथ थामा और मुश्किलों में ढाल बनकर खड़े रहे। रोहिणी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनके पिता हमेशा स्वस्थ रहें और उनकी लंबी उम्र के लिए उन्होंने दुआ मांगी।
तेजस्वी ने साझा की तस्वीरें तेजस्वी यादव ने केक काटते हुए परिवार के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इस जश्न में परिवार के अधिकतर सदस्य एक साथ नजर आए, हालांकि तेज प्रताप और रोहिणी आचार्य इस दौरान व्यक्तिगत रूप से मौजूद नहीं थे। पूरे देश से राजद समर्थकों और राजनीतिक हस्तियों ने लालू यादव को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं भेजी हैं।
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ, पापा!
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) June 10, 2026
आज आपके जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर मैं दिल से कहना चाहता हूँ कि मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे आपका पुत्र होने का अवसर मिला। आपने मुझे सिर्फ जन्म ही नहीं दिया, बल्कि जीवन जीने का सही तरीका भी सिखाया। आपने मुझे संघर्ष करना,… pic.twitter.com/UuR3p7wncC
यूपी में शुरू हुआ आयुष्मान कार्ड का महा-अभियान: अब 5 लाख तक का मुफ्त इलाज पाना होगा बेहद आसान
ओमान तट पर जहाजों की सुरक्षा पर भारत सख्त, अमेरिकी राजनयिक को जारी किया कड़ा विरोध पत्र
राम मंदिर चंदा विवाद: बृजभूषण शरण सिंह के बयान से मची हलचल, बोले- सच बोला तो आ जाएगी आफत
FIFA वर्ल्ड कप 2026: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरानी फैन्स के टिकट रद्द, फीफा की चुप्पी से बढ़ा विवाद
प्रणीत मोरे का शो विवादों में: महिला डॉक्टर ने डेड बॉडी के प्राइवेट पार्ट्स पर किया भद्दा मजाक
यूपी विधानसभा चुनाव 2027: सत्ता और विपक्ष में सीट फॉर्मूले पर घमासान, बिछ रही बिसात
पीएम मोदी ने रचा इतिहास: सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बने, दुनिया से मिली बधाई
NEET के बाद अब CUET में भी बड़ी गड़बड़ी: आंसर की में सवाल-जवाब का मेल न होने से छात्र परेशान
ऑस्ट्रेलिया का शर्मनाक पतन: 0 रन पर गिरे 3 विकेट, बांग्लादेश के सामने घुटने टेकने को मजबूर
आधी रात को केक, भावुक पोस्ट और सियासी हलचल: लालू यादव ने परिवार संग मनाया जन्मदिन