आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपना जन्मदिन बेहद निजी और पारिवारिक माहौल में मनाया। देर रात केक काटकर उन्होंने अपने 78वें वर्ष में प्रवेश किया। इस अवसर पर राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, बहू राजश्री यादव और लालू की बेटियां मौजूद रहीं।
राबड़ी देवी ने अपने हाथों से खिलाया केक सेलिब्रेशन की तस्वीरें तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर साझा कीं। तस्वीरों में लालू यादव को केक काटते हुए और राबड़ी देवी व तेजस्वी यादव को उन्हें केक खिलाते हुए देखा गया। तेजस्वी ने सादगी भरे अंदाज में लिखा, हैप्पी बर्थडे पापा । पटना स्थित पार्टी कार्यालय में भी आज कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न की तैयारी है।
रोहिणी और तेज प्रताप का छलका प्यार लालू की बेटी रोहिणी आचार्य और बेटे तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर बेहद इमोशनल पोस्ट लिखे। रोहिणी ने भावुक होते हुए कहा, आपने मुझे हर मुश्किल में संभलना सिखाया। आपका आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी धरोहर है।
वहीं, तेज प्रताप ने अपने पिता को अपना आदर्श बताते हुए लिखा, मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मैं आपका पुत्र हूं। आपने मुझे संघर्ष करना और कठिन परिस्थितियों में मजबूत बने रहना सिखाया है।
सियासी चुनौतियों के बीच जन्मदिन लालू परिवार के लिए यह जन्मदिन ऐसे समय में आया है जब वे बड़ी सियासी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। बिहार की सियासत में इन दिनों राबड़ी आवास खाली कराने के नोटिस और परिवार की सुरक्षा में कटौती का मुद्दा गरमाया हुआ है।
सुर्खियों में यह भी है कि लालू परिवार अब सरकारी आवास छोड़कर कौटिल्य नगर में बने अपने निजी बंगले में शिफ्ट हो सकता है। राबड़ी देवी हाल ही में निर्माणाधीन बंगले का निरीक्षण करने भी पहुंची थीं। पारिवारिक जश्न के बीच, इन राजनीतिक चुनौतियों ने लालू परिवार को फिर से केंद्र में ला खड़ा किया है।
*Happy Birthday Papa! pic.twitter.com/NKmSKmXdrl
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 10, 2026
पुराने कपड़ों को मिलेगा नया जीवन: दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर शुरू होने जा रही अर्पण केंद्र सुविधा
ओमान तट पर जहाजों पर हमलों से हड़कंप: 3 भारतीय लापता, भारत ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब
ईरान की अमेरिका को दो टूक: धमकी और ताकत से नहीं झुकेंगे , क्या जंग होगी और भीषण?
कौन हैं महेंद्र मखीजानी? ₹830 करोड़ का बैंक फ्रॉड और सेक्स पार्टियों का घिनौना सच
AI Voice Change Scam: कहीं आपके अपने की आवाज में ठग तो नहीं कर रहे बात? हरियाणा पुलिस ने दी चेतावनी
बुजुर्ग से मारपीट: सड़क पर थूकने का विरोध करने पर कैब ड्राइवर ने किया हमला, 14 घंटे बाद FIR
क्या देश की रक्षा करें या परिवार की? नक्सल विरोधी कमांडो के घर पर दबंग का हमला, सुरक्षा की गुहार
नहाने का असली मजा यहीं है... कहते हुए कूदा, वीडियो के जुनून ने ली युवक की जान
नाइटक्लब विवाद के बाद बुरी तरह घिरे बेन स्टोक्स, इंग्लैंड की टेस्ट टीम से हुए बाहर; जो रूट संभालेंगे कमान
मिडिल ईस्ट में महायुद्ध: अमेरिका ने ईरान पर बरसाईं मिसाइलें, मीनाब-सिरीक समेत कई शहर दहले