इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। हाल ही में सामने आए एक नाइटक्लब विवाद के चलते इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच की टीम से बाहर कर दिया है।
जो रूट को मिली कप्तानी लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड पर शानदार जीत दर्ज की थी। लेकिन अब उनकी जगह जो रूट को अंतरिम कप्तान बनाया गया है। मार्च 2022 के बाद यह पहला मौका है जब रूट फिर से इंग्लैंड की टेस्ट टीम की बागडोर संभालेंगे।
ECB का आधिकारिक बयान बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि बेन स्टोक्स और उनके साथ विवाद में शामिल रहे गस एटकिंसन दोनों ही सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। बोर्ड के बयान के अनुसार, चल रही जांच को देखते हुए खिलाड़ियों की उपलब्धता पर रोक लगाई गई है। यह मैच 17 जून से द ओवल मैदान पर शुरू होगा।
क्या है नाइटक्लब विवाद? विवाद की शुरुआत रविवार, 8 जून को हुई थी। लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के बाद बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन लंदन के चेल्सी स्थित एक नाइटक्लब में गए थे। वहां सारासेन्स रग्बी क्लब की एकेडमी के एक खिलाड़ी के साथ उनकी तीखी बहस हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्टोक्स को मारपीट करते देखा जा सकता है।
क्या करियर पर लग जाएगा पूर्णविराम? इस घटना के बाद से क्रिकेट जगत में हड़कंप मचा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड और फैंस के बीच स्टोक्स की छवि को बड़ा झटका लगा है। चर्चाएं तेज हैं कि इस विवाद के चलते बेन स्टोक्स न केवल अपनी कप्तानी खो सकते हैं, बल्कि वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का बड़ा फैसला भी ले सकते हैं।
दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: जो रूट (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेम्स रेव, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ और जोश टंग।
Joe Root is set to lead England in bid for a series win over New Zealand 💪#WTC27 | Squad details ➡️ https://t.co/dl16FK902b pic.twitter.com/hFC8Zl6ysI
— ICC (@ICC) June 11, 2026
8,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ टेक्नो का नया धमाका, जानें क्या है खास
जानबूझकर रची गई साजिश , स्टैंड-अप कॉमेडियन अंशु मोर ने प्रणित मोरे की विवादित कॉमेडी पर फोड़ा गुस्सा
जेजे अस्पताल का होगा कायाकल्प: 11 एकड़ जमीन के हस्तांतरण की मांग तेज
ओमान तट पर तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, 3 भारतीय नाविक लापता; भारत ने जताई कड़ी चिंता
NEET के बाद अब CUET में भी बड़ी गड़बड़ी: आंसर की में सवाल-जवाब का मेल न होने से छात्र परेशान
ऑस्ट्रेलिया का शर्मनाक पतन: 0 रन पर गिरे 3 विकेट, बांग्लादेश के सामने घुटने टेकने को मजबूर
पीएम मोदी का महा-रिकॉर्ड : इटली की पीएम मेलोनी ने खास अंदाज में दी बधाई, याद की रोम वाली मुलाकात
अमेरिकी टेक कंपनी ओपनडोर ने भारत से समेटा कारोबार, 250 कर्मचारियों की गई नौकरी
भागकर शादी करने का सच या सिर्फ एक रील स्टंट? वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर छेड़ी बहस
पुणे के नवले ब्रिज पर फिर बरपा मौत का कहर: अनियंत्रित टैंकर पलटने से डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत