ठोकने से मना करना एक बुजुर्ग को बहुत भारी पड़ गया। ठाणे के जुपिटर अस्पताल के पास एक ओला कैब ड्राइवर ने अपनी कार के बाहर थूकने पर बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
क्या था पूरा मामला? मंगलवार शाम करीब 7 बजे सरोश दस्तूर अपनी पत्नी के साथ टहल रहे थे। तभी उन्होंने ओला ड्राइवर निशांत शुक्ला को सड़क पर थूकते देखा। बुजुर्ग ने जब ड्राइवर को ऐसा करने से मना किया, तो आरोपी ने आपा खो दिया और बुजुर्ग पर हमला कर दिया।
पत्थर लेकर दौड़ा आरोपी आरोपी ने बुजुर्ग के साथ जमकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें बुरी तरह पीटा। हैरानी की बात यह रही कि वहां मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी रही। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी ने हाथ में पत्थर तक उठा लिया था, जिससे बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गए।
डिप्टी सीएम की सीधी दखल घटना का वीडियो वायरल होते ही राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिल्ली से ही ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे को फोन लगाया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 307) के तहत मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, सड़क पर थूकने से रोकना क्या कोई अपराध है? आरोपी पर अटेम्प्ट टू मर्डर का चार्ज लगाओ।
आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई जारी घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। मामला सामने आने के बाद स्थानीय शिवसैनिकों ने आरोपी निशांत शुक्ला को खोज निकाला और उसे वर्तकनगर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।
Staying on the road is not an option was a heavy blow, the auto driver picked up a stone in anger and hit, and the elderly man was injured, CM Shinde said- file a case of attempted murder..!! pic.twitter.com/FZNi4iFmWm
— Nitu Yadav (@NituyadavUP) June 10, 2026
नक्सली बनना चाहते थे पवन कल्याण: बंदूक उठाने के फैसले पर बड़े भाई चिरंजीवी ने मोड़ दी जिंदगी की दिशा
लालू यादव का जन्मदिन: मेरी उम्र भी पापा को लग जाए , तेज प्रताप के भावुक पोस्ट ने खत्म की दूरियां
ग्रेटर नोएडा: टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी, बैरियर तोड़कर निकालीं गाड़ियां, कर्मचारी को 1 किमी दौड़ाकर पीटा
दिल्ली के प्रीमियम फ्लैट्स पर मंदी की मार: डीडीए की लाख कोशिशों के बाद भी नहीं मिल रहे खरीदार
सफेद साड़ी भेजकर डराने वाली नेता खुद पड़ी भीड़ के हत्थे, सड़क पर हुआ ऐसा हाल
भारतीय-अमेरिकी छात्रों का कमाल: फ्रेंडज़ोन चैटबॉट ने जीता प्रेसिडेंशियल AI चैलेंज
ईरान का दावा: अमेरिकी हवाई हमलों में तबाह हुए पानी के रिजर्वायर, 20 हजार लोग भीषण गर्मी में बेहाल
शवों के प्राइवेट पार्ट्स का मजाक : कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में डॉक्टर की टिप्पणी पर मचा बवाल
बुजुर्ग पर हमला: सड़क पर थूकने से रोकने पर कैब ड्राइवर ने बरपाया कहर, सीएम-डिप्टी सीएम ने दिए सख्त निर्देश
Blinkit का जादुई कीबोर्ड: कुछ भी टाइप करें और हाजिर हो जाएगी चॉकलेट, क्या यह प्राइवेसी के लिए खतरा है?