नई दिल्ली: कॉमेडियन प्रणित मोरे एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। धारा 370 बिरयानी और महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाले मामले की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि उनके शो का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
अश्लील जोक पर ठहाके लगाते दिखे प्रणित वायरल हो रहे इस नए वीडियो में प्रणित मोरे के शो में एक महिला डॉक्टर को देखा जा सकता है। वीडियो में वह मृत पुरुषों के अंगों को लेकर बेहद अभद्र और अश्लील मजाक करती नजर आ रही हैं। हैरानी की बात यह है कि इस आपत्तिजनक टिप्पणी पर प्रणित मोरे खुद को रोक नहीं पाए और ठहाके लगाकर हंसते हुए दिखाई दिए।
सोशल मीडिया पर उठा दोहरे मापदंड का मुद्दा इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स फूटे जा रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि अगर यही बात किसी पुरुष डॉक्टर ने किसी महिला के शरीर के निजी अंगों के बारे में कही होती, तो अब तक उसे नौकरी से निकाल दिया गया होता और उस पर गंभीर आरोप लग चुके होते। नेटिज़न्स इसे दोहरा मापदंड करार दे रहे हैं।
फसाद की जड़ बने प्रणित मोरे? सोशल मीडिया पर लोग प्रणित मोरे को आड़े हाथों ले रहे हैं। यूजर्स का मानना है कि प्रणित के शो में इस तरह की बातें होना अब एक पैटर्न बन गया है। लोगों का आरोप है कि शो के संचालक के तौर पर ऐसी टिप्पणियों पर हंसकर वह इन्हें बढ़ावा देते हैं, जो उनकी मानसिकता पर सवाल उठाता है।
क्या था 370 बिरयानी वाला विवाद? हाल ही में गुरुग्राम में हुए प्रणित मोरे के शो में हिमांशु जांगड़ा नाम के व्यक्ति ने महिलाओं के प्रति बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। मामला तूल पकड़ा तो हिमांशु को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी और दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिए थे।
बिना माफी के पल्ला झाड़ने की कोशिश पिछले विवाद के दौरान प्रणित मोरे ने एक बयान जारी किया था, लेकिन उसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से अपनी गलती स्वीकार नहीं की थी। अब इस नए वीडियो के सामने आने के बाद जनता का गुस्सा और अधिक बढ़ गया है। लोग अब कॉमेडियन की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं।
This female doctor said that she and her friends joke about the dick sizes of male dead bodies.
— ︎ ︎venom (@venom1s) June 10, 2026
Imagine the outrage if a male doctor made the same joke about a dead woman s vagina.
He would be fired and called a rapist.
But girls can do this and face no punishment. Why? pic.twitter.com/lohaZZVqgu
उत्तरी आयरलैंड में भड़की भीषण नस्लीय हिंसा: बेलफास्ट की सड़कों पर आगजनी, घरों में फंसे परिवार
बुजुर्ग पर हमला: सड़क पर थूकने से रोकने पर कैब ड्राइवर ने बरपाया कहर, सीएम-डिप्टी सीएम ने दिए सख्त निर्देश
आपका सिस्टम गलत है! अमृतसर की छात्रा की खरी-खरी सुन CM भगवंत मान ने पंजाब बोर्ड का सालों पुराना नियम बदला
नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रचने पर गूंजी दुनिया, ट्रंप-नेतन्याहू समेत ग्लोबल लीडर्स ने दी पीएम मोदी को बधाई
ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट का नया अध्याय: पहली बार फ्लडलाइट्स में चमकेगा जंक्शन ओवल
मणिपुर: अगवा किए गए 6 नगाओं के शव मिलने के बाद भड़का आक्रोश, सुरक्षा बलों ने छोड़े आंसू गैस के गोले
जंगल का सबसे दिलचस्प मुकाबला: जब बाघ के सामने मूंछों पर ताव देकर खड़ा रहा गैंडा
आरजेडी में हॉर्लिक्स पॉलिटिक्स : बीमार शिवचंद्र राम से मिलने पहुंचे भाई वीरेंद्र, बोले- हमारे मनेर में यही परंपरा है
दिल्ली के प्रीमियम फ्लैट्स पर मंदी की मार: डीडीए की लाख कोशिशों के बाद भी नहीं मिल रहे खरीदार
PM मोदी ने रचा इतिहास: सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बने, कैबिनेट में गूंजी तालियां