प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। बुधवार, 10 जून को पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में अपने 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के लगातार कार्यकाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
राष्ट्रपति ने जताया विश्वास इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर बधाई दी है। उन्होंने कहा, यह उपलब्धि केवल सार्वजनिक पद पर सबसे लंबे समय तक बने रहने की बात नहीं है, बल्कि यह उस भरोसे की पुष्टि है जो भारत की जनता ने लगातार चुनावों में आपके नेतृत्व पर जताया है।
वैश्विक मंच से मिलीं शुभकामनाएं पीएम मोदी के इस कीर्तिमान पर दुनिया भर से बधाई संदेश आ रहे हैं। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए कहा, भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने पर बधाई। रोम में हमारी विशेष रणनीतिक साझेदारी भविष्य के लिए नए अवसर पैदा करेगी।
वहीं, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भी दिल से बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व स्तर पर शक्तिशाली बनकर उभरा है और सामरिक क्षेत्र में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है।
देश भर में जश्न और प्रार्थनाएं भारत में भी इस अवसर पर उत्साह का माहौल है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, सांसद हर्ष मल्होत्रा और बांसुरी स्वराज ने दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में पूजा-अर्चना की। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली के बिरला मंदिर में प्रार्थना की और कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।
ओडिशा के पुरी में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और बीजेपी नेता संबित पात्रा ने जगन्नाथ मंदिर में आशीर्वाद लिया। वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में विशेष पूजा की।
विकास और जनसेवा का संकल्प अपनी इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर कार्य करने वाला व्यक्ति ही जनविश्वास अर्जित कर पाता है।
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने भी बधाई देते हुए पीएम मोदी के कूटनीतिक योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में मालदीव के विकास और संकट के समय भारत से मिली मदद अविस्मरणीय है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी इसे पीएम मोदी की दशकों की समर्पित जन-सेवा का प्रमाण बताया है।
*Congratulazioni a @narendramodi che oggi diventa il Primo Ministro eletto più longevo nella storia dell’India.
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) June 10, 2026
È stato un piacere ritrovarci a Roma nelle scorse settimane e lanciare assieme un Partenariato Strategico Speciale che guarda al futuro per creare nuove opportunità… pic.twitter.com/hiQICM6eKV
ममता का डैमेज कंट्रोल : 5 साल बाद 10 जनपथ की दहलीज पर, क्या सोनिया गांधी बचा पाएंगी टीएमसी का किला?
मानसून 2026: क्या कम बारिश बिगाड़ देगी किसानों का खेल? IMD का नया अलर्ट
जोजिला सुरंग का ऐतिहासिक ब्रेकथ्रू : अब 12 महीने लद्दाख से जुड़ा रहेगा भारत
खाते ही भीड़ में उछाला आधा सेब: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का वीडियो देख भड़के लोग
मोदी को लोग भूल जाएंगे, नेहरू को नहीं : कार्यकाल के रिकॉर्ड पर संजय राउत का तीखा प्रहार
हरिद्वार: पानी की टंकी में एक साथ मिले 27 सांप, मची अफरा-तफरी
रावलकोट शवगृह के बाहर से भड़की वो चिंगारी, जिसने पूरे PoK को बारूद के ढेर पर बिठाया!
क्या कांग्रेस का आंतरिक कलह बना मीनाक्षी नटराजन की हार का कारण? कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा
बीच सड़क पर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा: पति को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी का फूटा गुस्सा, जमकर चले लात-घूंसे
यूपी में मौसम का बड़ा बदलाव: 35 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आज 80 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी और ओलावृष्टि